फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BLW GM visited the loco shop and inspected the fire safety facilities

Varanasi News: लोको शॉप पहुंचे बरेका जीएम ने फायर सेफ्टी सुविधाओं का लिया जायजा

Fri, 22 May 2026 02:17 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 22 May 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
BLW GM visited the loco shop and inspected the fire safety facilities
बनारस रेल इंजन कारखाना(बरेका) के महाप्रबंधक आशुतोष पंत ने बृहस्पतिवार को लोको शॉप का निरीक्षण किया। यहां लोको फ्रेम शॉप, लोको असेंबली शॉप, लोको टेस्ट शॉप पहुंचकर वहां फायर सेफ्टी और संरक्षा व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा की। उन्होंने विभिन्न कार्यस्थलों पर उपलब्ध अग्निशमन उपकरणों, संरक्षा संसाधनों, आपातकालीन व्यवस्थाओं को देखा और उनकी कार्यक्षमता, तत्परता का जायजा लिया। महाप्रबंधक ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सुरक्षा के प्रति सतर्क रहने के लिए प्रेरित किया। कहा कि बरेका में संरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। इस दौरान प्रमुख मुख्य यांत्रिक इंजीनियर विवेक शील, मुख्य अभिकल्प इंजीनियर/विद्युत अनुराग कुमार गुप्ता, मुख्य विद्युत इंजीनियर/लोको अरविंद कुमार जैन, मुख्य संरक्षा अधिकारी जितेंद्र अग्रवाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed