फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BLW cinema hall will open from 1 april losed since Corona period first day show of the Kashmir Files

आज से खुलेगा बरेका का सिनेमा हॉल: कोरोना काल से था बंद, पहले दिन 'कश्मीर फाइल्स' का प्रदर्शन

Fri, 01 Apr 2022 11:18 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 01 Apr 2022 11:18 AM IST
सार

कोरोना संक्रमण के कारण 13 अप्रैल 2020 को बरेका सिनेमा हॉल को बंद कर दिया गया था। जिसे अब करीब दो साल बाद आज से खोला जाएगा। इस फैसले से बरेका कर्मचारियों और उनके परिवारों में काफी खुशी है। 

विज्ञापन
BLW cinema hall will open from 1 april losed since Corona period first day show of the Kashmir Files
बरेका परिसर स्थित सिनेमा हॉल - फोटो : फाइल

विस्तार

कोरोना काल से बंद चल रहे बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) स्थित प्रेक्षागृह (सिनेमा घर) आज से शुरू हो जाएगा। पहले दिन फिल्म द कश्मीर फाइल्स का प्रदर्शन किया जाएगा। बरेका के सभी अधिकारी और कर्मचारी को जारी किए गए पास पर वो और उनके परिवार के सदस्य फिल्म देख सकेंगे।

विज्ञापन


कोरोना नियमों का पालन करने के साथ सभी को मास्क पहनना अनिवार्य होगा। सिनेमा हॉल शुरू होने से कर्मचारियों और उनके परिवारों में काफी खुशी है।  सप्ताह के सातों दिन सिनेमा हॉल का संचालन होगा। सोमवार से शुक्रवार तक एक शो शाम छह से रात नौ तक होगा।
विज्ञापन


वहीं शनिवार को दो शो जिसका समय दोपहर तीन से शाम छह और शाम छह से रात नौ होगा। जबकि रविवार को तीन शो प्रदर्शित किए जाएंगे। जिसमें दोपहर 12 से तीन, दोपहर तीन से शाम छह और शाम छह से रात नौ का शो प्रदर्शित किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

तीन श्रेणियों में कुल 651 सीटें हैं मौजूद, टिकट का दाम बेहद कम

बरेका के सिनेमा हॉल में तीन श्रेणियों में कुल 651 सीटें हैं। जिनमें बालकनी की 154, द्वितीय श्रेणी की 390 और तृतीय श्रेणी की 104 सीटें मौजूद हैं। जिनका किराया क्रमश: 10, 15 और 20 रुपये निर्धारित है। कोरोना संक्रमण काल में 13 अप्रैल 2020 को बरेका प्रेक्षागृह  को बंद कर दिया गया था। जिसके लगभग दो साल बाद एक अप्रैल 2022 को इसे फिर से खोला जा रहा है। 

 बरेका में कर्मचारियों को मनोरंजन के लिए प्रेक्षागृह की स्थापना एक जनवरी 1969 में हुई। उस दौरान पहली फिल्म तीन बहुरानियां प्रदर्शित की गई थी। पहले शो से लेकर पांच सप्ताह तक सिनेमाघर दर्शकों से फुल रहा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed