{"_id":"61fec3b10c8db567e474d268","slug":"blood-test-will-start-in-bhu-trauma-center-in-february-ims-director-saw-arrangement-of-new-lab","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बीएचयू: फरवरी में ट्रॉमा सेंटर में शुरू हो जाएगी खून की जांच, आईएमएस निदेशक ने देखी नई लैब की व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएचयू: फरवरी में ट्रॉमा सेंटर में शुरू हो जाएगी खून की जांच, आईएमएस निदेशक ने देखी नई लैब की व्यवस्था
Sun, 06 Feb 2022 12:06 AM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Sun, 06 Feb 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
लैब का निरीक्षण करने पहुंचे आईएमएस बीएचयू के निदेशक प्रो. बीआर मित्तल।
- फोटो : अमर उजाला
बीएचयू के ट्रॉमा सेंटर में मरीजों की खून जांच के लिए नवनिर्मित लैब बनकर तैयार है। इसी महीने यहां सुविधा शुरू हो जाएगी। शनिवार को आईएमएस बीएचयू के निदेशक प्रो. बीआर मित्तल लैब देखने पहुंचे। उन्होंने मरीजों की सुविधा के लिए शुरू की जाने वाली व्यवस्था के लिए प्रोफेसर इंचार्ज प्रो. सौरभ सिंह के प्रयास को सराहा।
विज्ञापन
ट्रॉमा सेंटर में निरीक्षण के दौरान प्रो. सौरभ सिंह ने आईएमएस निदेशक प्रो. बीआर मित्तल को जांच में लगने वाली मशीनों को दिखाया और कामकाज के बारे में विस्तार से बताया। कहा कि अब तक यहां लैब न होने की वजह से मरीजों को सर सुंदरलाल अस्पताल तक जाना पड़ता था। अब लैब में खून, पेशाब सहित अन्य जांच हो सकेगी।
विज्ञापन
जांच की रिपोर्ट उनको और चिकित्सक को मोबाइल पर ही मिल जाएगी। माना जा रहा है कि इसी महीने इसका उद्घाटन हो जाएगा, इससे मरीजों को राहत मिलेगी। इस दौरान माडर्न मेडिसिन फैकल्टी के संकाय प्रमुख प्रो. एसके सिंह, ट्रॉमा सेंटर से प्रो. घनश्याम मौजूद रहे।