फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Blood-soaked body found in Varanasi young woman head was crushed police arrived at scene

वाराणसी में मिली खून से सनी लाश: युवती का कूचा हुआ था सिर, पास में पड़ा था चप्पल-खिलौना; पहुंची पुलिस

Sun, 21 Dec 2025 01:07 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sun, 21 Dec 2025 01:07 PM IST
सार

Varanasi News: युवती की लाश के आसपास खून बिखरे हुए थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए कर रही है। 

विज्ञापन
Blood-soaked body found in Varanasi young woman head was crushed police arrived at scene
लाश मिलने की सूचना पाकर माैके पर जुटे लोग। - फोटो : संवाद

विस्तार

Varanasi Crime: वाराणसी जिले के चोलापुर थाना क्षेत्र के कैथोर गांव में चौबेपुर की सोनबरसा निवासी लक्ष्मी मिश्रा (26) के सिर और चेहरे को कूचकर हत्या कर दी गई। शव की पहचान छिपाने के लिए आरोपी पति प्रदीप मिश्रा ने पहले मफलर से गला कसा और फिर चेहरे को ईंट से कूच दिया। महिला के हाथ पर बने टैटू से पुलिस ने उसकी पहचान की गई। 10 घंटे बाद ही पुलिस ने आरोपी पति को देर रात हिरासत में लिया। सोमवार को पुलिस मामले का खुलासा करेगी।

विज्ञापन


एडीसीपी वरुणा नीतू ने बताया कि पति से पूछताछ की जा रही है। बताया कि ईंट से सिर और धड़ के नीचे तक शरीर के हिस्से को बेरहमी से कूंचा गया था ताकि उसकी शिनाख्त न हो सके। गले पर घाव के निशान मिले थे। महिला के हाथ पर पीएल और जीपी लिखा टैटू बना था। पुलिस ने रविवार सुबह बगीचे से शव को कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन

फॉरेंसिक टीम के साथ डॉग स्क्वॉड ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। खोजी कुत्ता घटनास्थल से 100 मीटर दूर नियार दानगंज मार्ग तक गया था। शव के पास से चप्पल, खून से सनी ईंट और एक खिलौना मिला। कथोर गांव के पास रामपुर का रहने वाला मूकबधिर सोनू यादव सुबह बगीचे से लकड़ी लेने गया था।

झाड़ी की तरफ बढ़ा तो, महिला का पैर और उसकी साड़ी दिखी। घबराया सोनू गांव पहुंचा और कुछ लोगों का हाथ पकड़ कर बगीचे की तरफ ले गया। ग्रामीणों ने शव देखकर पुलिस को सूचना दी। चोलापुर थाना प्रभारी दीपक कुमार घटनास्थल पर पहुंचे। 

एडीसीपी वरुणा नीतू कत्यायन और एसीपी सारनाथ विदुष सक्सेना ने भी स्थानीय पुलिस के साथ ही ग्रामीणों से जानकारी ली। हत्या की सूचना पर अपर पुलिस आयुक्त अपराध राजेश कुमार सिंह ने वारदात स्थल का निरीक्षण किया। साथ ही पुलिस की दो टीमें गठित की हैं।

विज्ञापन

एसीपी सारनाथ विदुष सक्सेना ने बताया कि महिला के हाथ पर जीपी और पीएल लिखा टैटू बना है। महिला ने साड़ी पहन रखी थी। उसने ऊनी वस्त्र और स्वेटर पहन रखे थे। पैर में मौजे थे। गले में एक मफलर भी मिला है। पुलिस ने अवैध संबंधों के शक में हत्या की आशंका जताई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed