फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Block pramukh election voting and nomination date issued there will be competition between BJP and SP

ब्लॉक प्रमुख चुनाव की अधिसूचना जारी: पार्टियों में बढ़ी हलचल, आठों ब्लॉकों में रहेगी भाजपा और सपा में टक्कर

Tue, 06 Jul 2021 12:24 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 06 Jul 2021 12:24 AM IST
सार

ब्लॉक प्रमुख चुनाव के लिए राज्य निर्वाचन आयोग ने अधिसूचना जारी कर दी है। आयोग के अनुसार 8 जुलाई को सुबह 11 से 3 बजे तक आठों ब्लॉकों में नामांकन होगा। 10 जुलाई को मतदान होंगे। कांग्रेस और बसपा अपने उम्मीदवार नहीं उतारेगी।

विज्ञापन
Block pramukh election voting and nomination date issued there will be competition between BJP and SP
ब्लॉक प्रमुख चुनाव में भाजपा-सपा की रहेगी टक्कर। - फोटो : amar ujala

विस्तार

वाराणसी में ब्लॉक प्रमुख चुनाव की अधिसूचना जारी होने के साथ ही पार्टियों में हलचल बढ़ गई है। आठों ब्लॉकों से भाजपा और सपा नेताओं के यहां फोन आने लगे हैं। भाजपा और सपा नेताओं ने मंगलवार को बैठक बुलाई चुनावी रणनीति तय करने की योजना बना ली है। कांग्रेस और बसपा ने पहले ही चुनाव नहीं लड़ने का एलान किया है। न ही उम्मीदवार उतारेगी। मुख्य लड़ाई भाजपा और सपा के बीच होगी।
विज्ञापन


जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर मिली जीत के बाद भाजपा नेता काफी उत्साहित हैं तो वहीं सपा नेता पिछली गड़बड़ियों को दुरुस्त करने की योजना पर काम में जुट गए हैं ताकि अब किसी प्रकार की दिक्कत चुनाव में न हो। उधर ब्लॉकों में भी चुनाव की हलचल बढ़ गई है। कई दावेदारों ने संपर्क शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


भाजपा के जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा ने कहा कि जिस प्रकार जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव जीते हैं। ठीक इसी प्रकार ब्लॉक प्रमुख का चुनाव जीतेंगे। बैठक कर जल्द ही प्रत्याशी की घोषणा करेंगे। सपा जिलाध्यक्ष सुजीत यादव ने कहा कि आठों ब्लॉकों में पार्टी के प्रत्याशी चुनाव लड़ेंगे। इसके लिए मंगलवार को बैठक बुलाई गई है। जल्द ही प्रत्याशियों की घोषणा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

ब्लॉक प्रमुख चुनाव के लिए नामांकन 8 को मतदान 10 को 
ब्लॉक प्रमुख चुनाव के लिए राज्य निर्वाचन आयोग ने अधिसूचना जारी कर दी है। आयोग के अनुसार 8 जुलाई को सुबह 11 से 3 बजे तक आठों ब्लॉकों में नामांकन होगा। तीन बजे के बाद नामांकन पत्रों की जांच होगी। 9 जुलाई को 11 से 3 बजे तक नाम वापसी है। 10 जुलाई सुबह 10 से 3 बजे तक मतदान होगा। 3 बजे के बाद इसी दिन मतगणना होगी। पंचायत के सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी राजाराम वर्मा ने बताया कि आठों ब्लॉकों में ब्लॉक प्रमुख पद का चुनाव होगा। इसके लिए तैयारियां शुरू कराने का निर्देश दिया गया है। कुल क्षेत्र पंचायत सदस्यों की संख्या 1007 है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed