फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   block pramukh and Panchayat members oath Swearing ceremony will be held in Varanasi on 20 July

वाराणसीः ब्लॉक की सरकार को शपथ ग्रहण का इंतजार खत्म, शासन की ओर से आया कार्यक्रम

Sat, 17 Jul 2021 12:20 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 17 Jul 2021 12:20 AM IST
सार

ग्राम पंचायत और जिला पंचायत की सरकार का पूर्ण गठन होने के बाद अब विकासखंड की सरकार को शपथ ग्रहण का इंतजार है। शासन ने शुक्रवार की देर रात इस संबंध में विस्तृत आदेश जारी कर दिया।

विज्ञापन
block pramukh and Panchayat members oath Swearing ceremony will be held in Varanasi on 20 July
ब्लॉक प्रमुख चुनाव 2021 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ब्लॉक प्रमुख और क्षेत्र पंचायत सदस्यों का शपथ ग्रहण 20 जुलाई को कराया जाएगा। शासन ने शुक्रवार की देर रात इस संबंध में विस्तृत आदेश जारी कर दिया है। वाराणसी के आठ ब्लॉकों में शपथ ग्रहण में उप जिलाधिकारी स्तर के अधिकारी मौजूद रहेंगे।

विज्ञापन


वाराणसी में क्षेत्र पंचायत सदस्यों की कुल संख्या एक हजार सात है। इसमें चोलापुर ब्लॉक में 119,  पिंडरा में 138, बड़ागांव में 116, सेवापुरी में 119, आराजीलाइन में 181, काशी विद्यापीठ में 119, हरहुआ में 100 और चिरईगांव में 115 क्षेत्र पंचायत सदस्य शपथ लेंगे।
विज्ञापन


इसके साथ ही काशी विद्यापीठ ब्लॉक में रेनू पटेल, चिरईगांव में अभिषेक सिंह, चोलापुर में लक्ष्मीना कनौजिया, पिंडरा में धर्मेंद्र विश्वकर्मा, सेवापुरी में रीना कुमारी, हरहुआ में विनोद कुमार उपाध्याय, आराजी लाइंस में नगीना देवी और बड़ागांव में नूतन सिंह ब्लॉक प्रमुख के रूप में शपथ लेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने बताया कि आठों ब्लॉक में अधिकारी नियुक्त किए जाएंगे। शनिवार को इसकी रूपरेखा तैयार कर ली जाएगी। ब्लॉक की पहली बैठक भी शपथ ग्रहण के बाद कराई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed