फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Blind passion in life was the light

दृष्टिहीनों के जीवन में उजाला भरने का जुनून

Fri, 04 Nov 2016 12:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Fri, 04 Nov 2016 12:41 AM IST
विज्ञापन
Blind passion in life was the light
भदैनी‌ स्थित अंध विद्यालय में मोमबत्तियां बनाते बीएचयू के दृष्टिहीन छात्र।

विज्ञापन
बीएचयू के विभिन्न विभागों में शिक्षा ग्रहण कर रहे दृष्टिहीन छात्रों का एक प्रयास किसी नजीर से कम नहीं है। ये पढ़ाई के अलावा चार से छह घंटे इसलिए पसीना बहाते हैं ताकि उनके जैसे पढ़ सकें और अपने पैरों पर खड़े हो सकें। सुबह चार बजे से मोमबत्ती, अगरबत्ती, डोर मैट जैसे आइटम बनाते हैं और इसकी बिक्री का पैसा दृष्टिहीनों के काम आती है।


दृष्टिहीनों के जीवन में उजाला भरने का काम छात्र रवि ने शुरू किया। दुर्गाकुंड हनुमान प्रसाद पोद्दार अंध विद्यालय में शिक्षा ग्रहण करने के दौरान रवि ने कई काम सीखे। जब बीएचयू के सोशल साइंस विभाग में दाखिला लिया तो कुछ और दृष्टिहीन छात्रों से अपने विचार बताए। सभी ने साथ देने का वादा किया। इसके बाद पुराने अंध विद्यालय में कुटिर उद्योग से जुड़े सामान इकट्ठा होना शुरू हो गए। रवि जैसे 40 से ज्यादा छात्र भदैनी के पुराने अंध विद्यालय में काम करते हैं।
विज्ञापन



इनके काम को देख कतई नहीं लगता कि ये देख नहीं सकते। इनसे होने वाली आय से हेल्पिंग हेल्थ यूथ कमेटी सहित कई ऐसी संस्थाओं की आर्थिक मदद करते हैं जो दृष्टि बाधित बच्चों की पढ़ाई, आर्थिक मदद करते हैं। सोशल साइंस तृतीय वर्ष के छात्र अभय कुमार शर्मा ने कहा कि वे नहीं चाहते कि उन जैसे को समाज पर बोझ बनना पड़े। सेकेंड ईयर के छात्र सत्य प्रकाश ने बताया कि हम न केवल सामान बनाते हैं, बल्कि बेचने की जिम्मेदारी भी उठाते हैं। यहां काम करने वाले छात्र सोनू भारती, मनोज कुमार ने बताया कि बच्चों को स्किल्ड के लिए ट्रेनिंग भी दी जाती है। जिन संस्थाओं को आर्थिक मदद मिलती है, उन संस्थाओं के कामेश्वर मिश्रा और सौरभ वर्मा ने बताया कि वे लोग हर साल 30 से 40 दृष्टिहीन बच्चों की मदद करते हैं। कई बच्चों को संस्था के माध्यम से स्कॉलरशिप भी दिलाई जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed