{"_id":"6101af13a0f3713d935f96d0","slug":"blazer-will-be-taken-back-from-varanasi-police-for-vvip-movement","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी: ढाई साल पहले स्मार्ट लुक के लिए पुलिसकर्मियों को दिया ब्लेजर, अब तीन दिन में जमा करने का फरमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी: ढाई साल पहले स्मार्ट लुक के लिए पुलिसकर्मियों को दिया ब्लेजर, अब तीन दिन में जमा करने का फरमान
Thu, 29 Jul 2021 12:55 AM IST
हरि User
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: हरि User
Updated Thu, 29 Jul 2021 12:55 AM IST
सार
जनवरी 2019 में प्रवासी सम्मेलन के दौरान पुलिसकर्मियों को ब्लेजर दिया गया था। वीवीआईपी आगमन को देखते हुए सादे कपड़े में तैनात होने वाले पुलिसकर्मियों को ब्लेजर दिया जाएगा।
विज्ञापन
यूपी पुलिस
विस्तार
वीवीआईपी मूवमेंट के दौरान वाराणसी की कमिश्नरेट पुलिस स्मार्ट लुक में दिखेगी। इसके लिए ढाई साल पूर्व जनवरी 2019 में प्रवासी सम्मेलन के दौरान पुलिसकर्मियों को दिया गया ब्लेजर अब वापस मांगा जा रहा है। इसके लिए अपर पुलिस उपायुक्त मुख्यालय आदित्य लांग्हे की ओर से पुलिस लाइन के प्रतिसार निरीक्षक को निर्देश जारी किया गया है। यदि ब्लेजर तीन दिनों के अंदर नहीं लौटाया तो पुलिसकर्मियों की तनख्वाह में से कटौती की जाएगी। अपर पुलिस उपायुक्त मुख्यालय आदित्य लांग्हे के अनुसार 300 पुलिसकर्मियों को ब्लेजर उपलब्ध कराया गया था।
विज्ञापन
अपर पुलिस उपायुक्त मुख्यालय आदित्य लांग्हे की ओर से पुलिस लाइन के प्रतिसार निरीक्षक को जारी निर्देश के अनुसार कमिश्नरेट में आए दिन वीआईपी और वीवीआईपी का आगमन होता रहता है। उस दौरान सादे कपड़े में पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई जाती है। इसे देखते हुए वर्ष 2019 में जिन भी पुलिसकर्मियों को ब्लेजर दिया गया था उनसे तीन दिन में लेकर पुलिस लाइन में जमा करा लिया जाए। ताकि वीआईपी और वीवीआईपी के आगमन के दौरान सादे कपड़ों में तैनात होने वाले पुलिसकर्मी स्मार्ट लुक में दिखें।
विज्ञापन