फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Blast in flour mill, one killed, three injured

आटा चक्की में हुआ ब्लास्ट, एक की मौत, तीन घायल

Sat, 29 Feb 2020 06:10 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Sat, 29 Feb 2020 06:10 PM IST
विज्ञापन
Blast in flour mill, one killed, three injured
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

मिर्जापुर जिले के चुनार थाना क्षेत्र के बगही गांव में शुक्रवार की रात ट्रैक्टर से आटा चक्की चलाते समय अचानक ब्लास्ट होने से पास खड़े एक व्यक्ति को पत्थर का भारी-भरकम टुकड़ा लग गया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं तीन लोग घायल हो गए। एक को गंभीर अवस्था मे वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना देकर घायलों को उपचार के लिए नरायनपुर स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। आटा चक्की में ब्लास्ट होने से मौत होने पर मृतक के घर कोहराम मच गया।

विज्ञापन


बगही गांव निवासी लाल बहादुर पटेल शुक्रवार को नई आटा चक्की लेकर आए थे। जिसे वह ट्रैक्टर के इंजन से चलाने के लिए व्यवस्था बना रहे थे। ट्रैक्टर से आटा चक्की चलाए जाने की बात सुनकर गांव व आसपास के लोग भी एकत्रित हो गए। लाल बहादुर सेटिंग करने के बाद उसे चेक करने के लिए चालू किये, तभी चक्की में से कुछ आवाज आने लगी।
विज्ञापन


लालबहादुर को लगा कि गति कम होने से लोड नहीं लेने के कारण आवाज आ रही है। इस पर उन्होंने इंजन की गति बढ़ा दी। इंजन की गति बढ़ने के साथ ही चक्की की गति भी बढ़ गई और चक्की में लगा पत्थर ब्लास्ट कर गया। पत्थर ब्लास्ट होकर कई टुकड़ों में बंट गया। चक्की को देख रहे बयालीस वर्षीय प्रदीप यादव उर्फ बबूल पुत्र शोभनाथ निवासी चितरहा जलालपुर को पत्थर का एक टुकड़ा आकर लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पत्थर का टुकड़ा लगने से चक्की मालिक का पुत्र 31 वर्षीय महेश पटेल, गांव के 27 वर्षीय अंकुर पटेल पुत्र प्रह्लाद व 15 वर्षीय अभय पटेल पुत्र ओमप्रकाश घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और घायलों को उपचार के लिए नरायनपुर के एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया। जहां महेश पटेल की हालत गंभीर देख चिकित्सक ने उसे ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया। मृतक परसोधा स्थित एक प्राइवेट महाविद्यालय में चपरासी के पद पर कार्यरत था। मृतक को दो पुत्री व एक पुत्र है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed