फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   black fungus patients in bhu hospital varanasi relatives seat on protest at CMO office Demanding free medicine and test

वाराणसीः ब्लैक फंगस की मुफ्त दवा और जांच की मांग, मरीजों के परिजनों ने सीएमओ ऑफिस पर दिया धरना

Fri, 27 Aug 2021 01:27 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 27 Aug 2021 01:27 PM IST
सार

परिजनों ने बताया कि राज्य सरकार ने घोषणा कर ब्लैक फंगस की दवा व जांच मुफ्त करने को कहा है। बीएचयू अस्पताल में भर्ती फंगस मरीजों को दवा और जांच मुफ्त हो रहा था। इस बीच 25 अगस्त से निशुल्क मिलने वाली दवाइयां और जांच बंद कर दी गईं।

विज्ञापन
black fungus patients in bhu hospital varanasi relatives seat on protest  at CMO office Demanding  free medicine and test
ब्लैक फंगसः मरीजों के परिजनों ने निकाली रैली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के बीएचयू अस्पताल में भर्ती ब्लैक फंगस के मरीजों के परिजनों ने मुफ्त दवा और जांच की मांग को लेकर शुक्रवार को प्रदर्शन किया। बीएचयू में भर्ती करीब 135 मरीजों के परिजनों ने बैनर-पोस्टर लेकर बीएचयू गेट से रैली निकाली। सभी दुर्गाकुंड स्थित सीएमओ कार्यालय पहुंचे और मुफ्त दवा एवं जांच की मांग करते हुए धरने पर बैठ गए।

विज्ञापन


परिजनों ने बताया कि राज्य सरकार ने घोषणा कर ब्लैक फंगस की दवा व जांच मुफ्त करने को कहा है। बीएचयू अस्पताल में भर्ती फंगस मरीजों को दवा और जांच मुफ्त हो रहा था। इस बीच 25 अगस्त से निशुल्क मिलने वाली दवाइयां और जांच बंद कर दी गई। अब दवा और जांच के लिए पैसा देना पड़ रहा है। एक दिन की दवा और जांच का खर्च करीब छह हजार रुपये करीब आता है। ऐसे मरीजों की संख्या ज्यादा है जिनके परिजनों के पास पैसे नहीं हैं।
विज्ञापन


धरना पर बैठे लोगों ने आरोप लगाया कि बीएचयू के डॉक्टर मुफ्त इलाज के संबंध में बात करने से मना कर देते हैं। डॉक्टरों का कहना रहता है कि दवा राज्य सरकार के निर्देश पर सीएमओ की तरफ से मुहैया कराई जाती है। सीएमओ ही इस समस्या पर कुछ कर सकते हैं। धरना पर बैठे लोगों ने इस बाबत सीएमओ से बात की तो उन्होंने फंड की कमी को कारण बताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि बीएचयू में भर्ती मरीजों के परिजनों ने कई मौकों पर दवा और इंजेक्शन की किल्लत को लेकर धरना-प्रदर्शन किया है। बीते 18 अगस्त को भी ब्लैक फंगस के मरीजों के परिजनों ने दवा, इंजेक्शन के लिए बीएचयू एमएस ऑफिस पर प्रदर्शन किया था।

करीब घंटे भर तक प्रदर्शन के बाद सीएमओ ऑफिस में शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद पीएम के संसदीय कार्यालय में पीएम को संबोधित मांग पत्र देकर दवा, इंजेक्शन के साथ ही इलाज की सभी सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed