फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Black fungus: injection crisis continues in Varanasi

ब्लैक फंगस: वाराणसी में इंजेक्शन का संकट बरकरार, अब तक मिले 175 मरीज

Thu, 10 Jun 2021 12:43 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Thu, 10 Jun 2021 12:43 AM IST
सार

बीएचयू अस्पताल को पांच दिन बाद जिला प्रशासन से 500 इंजेक्शन मिले हैं। वहीं, बुधवार को फंगस के तीन नए मरीज सामने आए।

विज्ञापन
Black fungus: injection crisis continues in Varanasi
ब्लैक फंगस (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी में ब्लैक फंगस के मरीजों के लिए इंजेक्शन की मांग बढ़ गई है। काफी प्रयास के बाद जिला प्रशासन ने बीएचयू को बुधवार को 500 इंजेक्शन भेजे। इससे थोड़ी सहूलियत तो मिली, लेकिन मरीजों की संख्या के हिसाब से अभी और इंजेक्शन का इंतजार है।

विज्ञापन


बीएचयू में ब्लैक फंगस के अब तक कुल 175 मरीज आ चुके हैं। वर्तमान में 125 का इलाज चल रहा है। पिछले 24 घंटे में 3 नए मरीज मिले हैं। एमएस प्रोफेसर केके गुप्ता ने बताया कि 4 जून को 100 इंजेक्शन मिले थे। अब 9 जून को जिला प्रशासन की ओर से 500 इंजेक्शन मिले हैं। भर्ती मरीजों को औसतन 5 से 6 इंजेक्शन की हर दिन जरूरत होती है। जैसे जैसे इंजेक्शन मिल रहे हैं वैसे वैसे मरीजों को लगाए जा रहे हैं। उन्हें जरूरी दवाएं भी दी जा रही हैं। अब कुल 175 मरीजों में 40 की मौत, 10 के डिस्चार्ज के बाद 125 मरीज भर्ती हैं।
विज्ञापन


 उधर, एडिशनल सीएमओ डॉक्टर संजय राय ने बताया कि कमिश्नर दीपक अग्रवाल और जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा के विशेष प्रयास से बीएचयू को यूपी ड्रग कारपोरेशन लखनऊ से मिले 500 वायल इंजेक्शन दिए गए। अब तक कुल 925 वायल इंजेक्शन दिए जा चुके हैं। निजी अस्पतालों के 35 मरीजों को भी इंजेक्शन दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed