फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Black business going on in IVF centre, girl made to wear vermilion and mangalsutra and then got egg donation d

UP Crime: आईवीएफ सेंंटर में चल रहा काला धंधा, किशोरी को पहनाया मंगलसूत्र फिर कराया एग डोनेशन, चार गिरफ्तार

Thu, 16 Nov 2023 09:24 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Thu, 16 Nov 2023 09:24 AM IST
सार

महिला थानाध्यक्ष निकिता सिंह के अनुसार 17 वर्षीय किशोरी को 30 हजार रुपये का लालच देकर सीमा और उसके पति आशीष ने एग डोनेट करने के लिए तैयार किया था। सोनभद्र के रहने वाले अनमोल जायसवाल ने किशोरी का फर्जी तरीके से आधार कार्ड बनाया और उसकी उम्र बढ़ा दी। इसके बाद सीमा और आशीष ने किशोरी को सिंदूर, मंगलसूत्र पहनाया, फिर आईवीएफ सेंटर ले गए। ताकि किसी को कोई शक न हो।

विज्ञापन
Black business going on in IVF centre, girl made to wear vermilion and mangalsutra and then got egg donation d
गिरफ्तार चारों आरोपी - फोटो : संवाद

विस्तार

पैसे का लालच देकर आर्थिक रूप से कमजोर घरों की किशोरियों का एग डोनेशन कराने वाले गिरोह का महिला थाने की पुलिस ने पर्दाफाश किया है। ये महमूरगंज के एक आईवीएफ सेंटर के जरिये कृत्रिम गर्भाधान कराने के उद्देश्य से किशोरियों का एग डोनेशन कराकर निःसंतान दंपतियों को ऊंचे दामों पर बेचते हैं। गिरोह में शामिल दंपती समेत चार आरोपियों को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार किया।

विज्ञापन

गिरफ्तार आरोपियों में गिरोह के सदस्य जैतपुरा थाना क्षेत्र के नक्खीघाट के नवापुरा निवासी सीमा देवी, उसका पति आशीष कुमार, भेलूपुर के खोजवां की रहने वाली अनीता देवी और सोनभद्र के अनपरा थाना क्षेत्र के औड़ी मोड़ निवासी अनमोल जायसवाल शामिल हैं। अनमोल जायसवाल महमूरगंज के तुलसीपुर में किराये पर मकान लेकर रहता है। आरोपियों से पूछताछ में कुछ और लोगों के नाम सामने आए हैं, उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

डीसीपी आरएस गौतम के अनुसार महिला थानाध्यक्ष निकिता सिंह की विवेचना में सामने आया कि गिरोह सामाजिक व आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं व नाबालिग किशोरियों को रुपये का प्रलोभन देकर अपने जाल में फंसाता है और फिर शहर के नामी आईवीएफ सेंटर में ले जाकरएग डोनेशन कराकर कृत्रिम गर्भाधान कराता है और फिर निःसंतान दंपतियों को ऊंचे दामों पर बेचता है। यह एक संगठित गिरोह है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

Black business going on in IVF centre, girl made to wear vermilion and mangalsutra and then got egg donation d
आईवीएफ के लिए मिरियम का प्रयोग (फाइल फोटो) - फोटो : BBC / Harvard University

किशोरी को पहनाया मंगलसूत्र फिर कराया एग डोनेशन

महिला थानाध्यक्ष निकिता सिंह के अनुसार 17 वर्षीय किशोरी को 30 हजार रुपये का लालच देकर सीमा और उसके पति आशीष ने एग डोनेट करने के लिए तैयार किया था। सोनभद्र के रहने वाले अनमोल जायसवाल ने किशोरी का फर्जी तरीके से आधार कार्ड बनाया और उसकी उम्र बढ़ा दी। इसके बाद सीमा और आशीष ने किशोरी को सिंदूर, मंगलसूत्र पहनाया, फिर आईवीएफ सेंटर ले गए। ताकि किसी को कोई शक न हो।

 

30 हजार नगद के बजाय किशोरी को मिला सिर्फ मोबाइल

जैतपुरा की रहने वाली महिला ने 29 अक्तूबर को महिला थाना में मुकदमा दर्ज कराया। आरोप लगाया कि मोहल्ले की सीमा ने उसकी बेटी का एग डोनेशन कराकर ऊंचे दाम पर बेचा। अस्पताल की ओर से 30 हजार रुपये बेटी को दिए गए लेकिन सीमा ने 30 हजार में से सिर्फ 11500 रुपये मोबाइल खरीदने के लिए बेटी को दिए। शेष पैसा कमीशन के तौर पर रख लिए।

 

मां ने पुलिस से कहा, मेरी बेटी के साथ जो हुआ, वह किसी और के साथ न हो

किशोरी की मां ने पुलिस के सामने हाथ जोड़ते हुए कहा कि मेरी कुंवारी बेटी के साथ जो हुआ, वह किसी और बेटी के साथ न हो। इसलिए आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा मिले। अस्पताल के लोग गिरोह के सदस्यों से मिले हुए हैं। इनका लाइसेंस निरस्त हो। चिकित्सक, स्टाफ सभी गिरफ्तार होने चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed