{"_id":"573f72254f1c1b427cac7723","slug":"bkshe-will-not-erring","type":"story","status":"publish","title_hn":"बख्शे नहीं जाएंगे गड़बड़ी करने वाले ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बख्शे नहीं जाएंगे गड़बड़ी करने वाले
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
Updated Sat, 21 May 2016 01:53 AM IST
विज्ञापन
विजय किरन आनंद, जिलाधिकारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टाउनहाल आवंटन में गड़बड़ी की शिकायत जिलाधिकारी कार्यालय तक पहुंच गई है। डीएम विजय किरन आनंद ने इस शिकायत को गंभीरता से लिया है। कहा है कि इस मामले की जांच कराकर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। नागरिकों ने टाउनहाल आवंटन में गड़बड़ी के साथ ही उस पर लंबे समय से कब्जे की शिकायत डीएम से की थी।
जिलाधिकारी के सख्त रुख से नगर निगम और ठेकेदारों के सिंडीकेट में हड़कंप मच गया है। नागरिकों ने डीएम को अवगत कराया था कि गर्मी के दिन में स्कूल, काॅलेज बंद होने पर टाउनहाल ही बच्चों के खेलने का स्थान है। बुजुर्गों के बैठने और सुबह शाम घूमने और टहलने के लिए भी यही जगह है। लेकिन कई वर्षों से लगातार एक ही व्यक्ति का कब्जा चला आ रहा है। लोगों ने यह भी बताया कि नगर निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों की मिलीभगत से यह खेल लंबे समय से चल रहा है और लाखों रुपये राजस्व का नुकसान पहुंचाया जा रहा है। टाउन हाल का सामान्य का आवंटन कराकर उसका व्यवसायिक इस्तेमाल धड़ल्ले से होता है। वहां वाहन स्टैंड बंद हो गया था लेकिन कुछ महीने बाद फिर से नगर निगम के अधिकारियों की सांठगांठ से चालू हो गया। नागरिकों ने जिलाधिकारी से जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई है।