फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BJP workers protested against Rahul Gandhi at Godaulia chowk and washed with Ganga water in varanasi

Bharat Jodo Nayay Yatra: काशी में जिस चौराहे पर राहुल ने दिया भाषण, उसे भाजपा नेताओं ने गंगा जल से धोया, Video

Sat, 17 Feb 2024 05:21 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 17 Feb 2024 05:21 PM IST
सार

कांग्रेस नेता राहुल गांधी शनिवार को अपनी भारत जोड़ो न्याय यात्रा लेकर बनारस पहुंचे। यहां उन्होंने करीब 12 किलोमीटर लंबा रोड शो निकाला। 

विज्ञापन
BJP workers protested against Rahul Gandhi at Godaulia chowk and washed with Ganga water  in varanasi
गोदौलिया चौराहे को गंगा जल से धोते भाजपा नेता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राहुल गांधी न्याय यात्रा का काफिला यूपी के बीजेपी का गढ़ वाराणसी पंहुचा। बाबा दर्शन क़े बाद न्याय यात्रा को सम्बोधन करने हेतु काफिला गोदौलिया चौराहे पर पंहुचा, वहां आम जन को सम्बोधन करने क़े बाद जैसे ही काफिला लक्सा की तरफ निकला वैसे ही स्थानीय बीजेपी कार्यकर्ता अपने साथियों के साथ राहुल गांधी के शब्दों का विरोध करते हुए चौराहे को गंगाजल से धोया। जिसका नेतृत्व भाजपा कार्यकर्ता मुन्ना लाल यादव ने अपने साथियों के साथ किया। उन्होंने राहुल को नकारा बताया और उनका विरोध किया।

विज्ञापन


विज्ञापन

ऐसा करने वाले पहले कांग्रेस नेता बने राहुल गांधी
बता दें कि कांग्रेस नेता राहुल की भारत जोड़ो न्याय यात्रा का आज उत्तर प्रदेश में दूसरा दिन है। यात्रा को शुरू हुए 35 दिन हो चुके हैं। राहुल गांधी ने बाबा विश्वनाथ के दरबार में चौथी बार हाजिरी लगाई। गोदौलिया से रथयात्रा रूट पर पहली बार कोई कांग्रेस नेता राजनीतिक यात्रा की। पं. जवाहर लाल नेहरू, इंदिरा गांधी और राजीव गांधी समेत किसी भी नेता ने बनारस में इस रूट पर कोई राजनीतिक यात्रा नहीं की है।

'मेरी यात्रा में भाजपा-आरएसएस के लोग भी आए'
वाराणसी में लोगों को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि इस यात्रा के दौरान मैंने कभी नफरत नहीं देखी। यहां तक कि भाजपा और आरएसएस के लोग भी यात्रा में आए। जैसे ही हमारे पास आए। उन्होंने हमसे अच्छे से बात की। यह देश तभी मजबूत होता है। जब हम साथ मिलकर काम करते हैं। देश को एक साथ लाना ही देश के प्रति सच्ची भक्ति है। उन्होंने कहा कि इस वक्त देश में नफरत और डर का माहौल है।

विज्ञापन

देश में बेरोजगारी सबसे बड़ा मुद्दा
राहुल गांधी ने कहा कि देशभक्ति देश को एकजुट करना है। आज बेरोजगारी देश का सबसे बड़ा मुद्दा है। आगे कहा कि अरबपति जितना टैक्स दे रहा उतना ही एक गरीब भी दे रहा है। इसीलिए मैंने भारत जोड़ो यात्रा में न्याय शब्द जोड़ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed