फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BJP workers protest in police station after daroga slap

बनारसः दरोगा के थप्पड़ मारने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने घेरा थाना

Fri, 06 Apr 2018 02:42 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Updated Fri, 06 Apr 2018 02:42 PM IST
विज्ञापन
BJP workers protest in police station after daroga slap
अधिकारियों को कार्रवाई के लिए रिपोर्ट भेजने पर माने - फोटो : अमर उजाला
बनारस के गौर गांव में राजस्व विभाग की टीम के साथ मौका मुआयना करने गई पुलिस टीम में शामिल एक दरोगा ने एक भाजपा कार्यकर्ता थप्पड़ मार दिया। जानकारी होते ही जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा समेत बड़ी संख्या में भाजपाई मिर्जामुराद थाने पहुंच गए।
विज्ञापन


उन्होंने आरोपी दरोगा के विरुद्ध कार्रवाई के लिए थाने का घेराव कर दिया। घटना गुरुवार शाम की है।  भाजपा जिलाध्यक्ष के सामने थानाध्यक्ष अवनीश कुमार राय ने दरोगा की ओर से माफी मांगी लेकिन कार्यकर्ता कुछ सुनने को तैयार नहीं हुए।
विज्ञापन


आखिरकार जब थानाध्यक्ष ने दरोगा के खिलाफ रिपोर्ट तैयार कर उच्चाधिकारियों को भेजने का भरोसा दिलाया तब जाकर हंगामा थमा। इस दौरान तकरीबन एक घंटे तक मिर्जामुराद थाने में अफरातफरी का माहौल रहा। भाजपा नेता सुरेंद्र बिंद का आरोप था कि उनके भाई विजय को दरोगा धर्मेंद्र यादव ने थप्पड़ मारा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, थानाध्यक्ष का कहना था कि विजय बातचीत की रिकार्डिंग मोबाइल में कर रहा था। इसी को लेकर बात बढ़ी और एसआई धर्मेंद्र यादव ने मना किया तो विजय उनसे उलझ गया और धौंस जमाने लगा। इससे नाराज भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष को सूचना देते हुए मिर्जामुराद थाने का घेराव कर दिया और दरोगा के निलंबन की मांग करने लगे।


भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस बारे में एसएसपी राम कृष्ण भारद्वाज ने कहा कि तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर यदि किसी पुलिसकर्मी की चूक प्रमाणित होगी तो निश्चित रूप से उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed