फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BJP workers in Kaithi and Ashapuri will welcome the BJP state president with flower showers and blowing of conch shells.

Varanasi News: कैथी और आशापुर में भाजपा कार्यकर्ता पुष्पवर्षा, शंखनाद से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का होगा स्वागत

Tue, 06 Jan 2026 02:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jan 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
BJP workers in Kaithi and Ashapuri will welcome the BJP state president with flower showers and blowing of conch shells.
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी सात जनवरी को दो दिवसीय दौरे पर काशी पहुंचेंगे। उनके स्वागत और कार्यक्रमों को लेकर भाजपा ने विस्तृत रोडमैप तैयार कर लिया है। सोमवार को क्षेत्रीय कार्यालय में क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल की अध्यक्षता में बैठक हुई और कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई।
विज्ञापन

दिलीप पटेल ने बताया कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी सात जनवरी को गोरखपुर से सड़क मार्ग से गाजीपुर होते हुए शाम पांच बजे वाराणसी की सीमा में प्रवेश करेंगे। वाराणसी सीमा में प्रवेश करते ही भाजपा कार्यकर्ता कैथी में ढोल-नगाड़े, शंखनाद एवं गुलाब की पंखुड़ियों की वर्षा कर उनका भव्य स्वागत करेंगे। इसके बाद भाजपा महानगर की ओर से आशापुर में अभिनंदन किया जाएगा। प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत के सफल संचालन के लिए भाजपा ने व्यवस्था टोली का गठन कर जिम्मेदारियों को 19 विभागों में विभाजित किया है।
विज्ञापन

काशी क्षेत्र के मीडिया प्रभारी नवरतन राठी ने कहा कि आठ जनवरी को सुबह नौ बजे से प्रदेश अध्यक्ष काशी विश्वनाथ और बाबा कालभैरव के दर्शन करेंगे। इसके बाद भेलूपुर के जवाहरनगर कॉलोनी स्थित सांसद जनसंपर्क कार्यालय जाएंगे। पूर्वाह्न 11 बजे रोहनिया स्थित भाजपा क्षेत्रीय कार्यालय में वाराणसी लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत जिला व महानगर के पदाधिकारी, सातों मोर्चों के अध्यक्ष एवं सभी मंडल अध्यक्षों के साथ बैठक करेंगे। इसके बाद दोपहर 12 बजे जगतपुर स्थित गोकुल धाम रिसॉर्ट में काशी क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले 16 संगठनात्मक जिलों के पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। संचालन क्षेत्रीय महामंत्री अशोक चौरसिया और धन्यवाद ज्ञापन क्षेत्रीय मंत्री राजेश राजभर ने किया। बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा, क्षेत्रीय मंत्री राकेश शर्मा और राजेश राजभर, सुरेंद्र पटेल, प्रवीण सिंह गौतम, मधुकर पांडेय, जेपी सिंह, पीयूष वर्धन समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed