फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BJP will win the elections on the strength of Panna Pramukhs

Varanasi News: पन्ना प्रमुखों के बल पर चुनाव जीतेगी भाजपा

Sun, 21 Jan 2024 03:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jan 2024 03:42 AM IST
विज्ञापन
BJP will win the elections on the strength of Panna Pramukhs
भाजपा के प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह ने कहा कि पन्ना प्रमुखों के बल पर भाजपा 2024 लोकसभा चुनावों में जीत हासिल करेगी। 25 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नव मतदाता सम्मेलन को वर्चुअली संबोधित करेंगे। वे शनिवार को हरहुआ स्थित गोकुल धाम में हुई काशी क्षेत्र की बैठक में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भाजपा का 4 से 11 फरवरी तक राष्ट्रीय स्तर पर गांव चलो अभियान चलेगा। इसमें राष्ट्रीय पदाधिकारियों से लेकर सभी जनप्रतिनिधि शामिल होंगे। 22 जनवरी को अयोध्या में भगवान श्री राम जन्मभूमि पर प्राण प्रतिष्ठा होनी है। इस दिन हम सभी अपने आसपास के मंदिरों में स्वच्छता, साथ सज्जा कर भजन और सुंदर कांड का पाठ करेंगे। साथ ही प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण देखेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इसी दिन भव्य दीपोत्सव का कार्यक्रम करना है। बैठक में सभी सोलह जिलों के जिलाध्यक्ष एवं जिला प्रभारी, विभिन्न अभियानों के क्षेत्र, जिला पदाधिकारी एवं सभी 337 मंडलों के पन्ना प्रमुख शामिल हुए। इस दौरान क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल, सुशील त्रिपाठी, अशोक चौरसिया, अश्वनी त्यागी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed