{"_id":"5b83f16442c792593176ced6","slug":"bjp-will-organise-big-program-on-atal-bihari-vajpayee-tehravi-in-varanasi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बनारस में अटलजी की तेरहवीं पर होगा बड़ा कार्यक्रम, तैयारियों में जुटी भाजपा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बनारस में अटलजी की तेरहवीं पर होगा बड़ा कार्यक्रम, तैयारियों में जुटी भाजपा
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Tue, 28 Aug 2018 10:44 AM IST
विज्ञापन
अटल बिहारी वाजपेयी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न अटल बिहारी वाजपेयी की अस्थि कलश को गंगा में विसर्जित करने के बाद भाजपा उनके तेरहवीं कार्यक्रम की तैयारी में जुट गई है। 29 अगस्त को टाउनहाल में प्रस्तावित तेरहवीं कार्यक्रम के स्थल को लेकर पार्टी मंथन कर रही है।
atal bihari
- फोटो : अमर उजाला
सूत्रों की मानें तो दरअसल इस मौके पर सर्वदलीय श्रद्धांजलि सभा का भी आयोजन पार्टी करेगी। इसके लिए और भी स्थल देखे जा रहे हैँ। इसके लिए बीएचयू, काशी विद्यापीठ, संपूर्णानंद के अलावा छावनी और डीरेका के हाल पर विचार चल रहा है।
atal bihari
- फोटो : अमर उजाला
तेरहवीं कार्यक्रम जिले स्तर पर एक बड़ा आयोजन होगा। इसके अलावा कई लोग गांव गांव में अपने स्तर पर इस कार्यक्रम को करेंगे। इसकी भी तैयारियां गांव में चल रही है। 51 वैदिक ब्राह्मणों को भोज कराने के बाद काशी की जनता और पार्टी के कार्यकर्ता इस कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। इसके लिए हर पदाधिकारी अपने अपने क्षेत्र में कार्यक्रम करने में जुट गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Atal Bihari Vajpayee
कई पदाधिकारियों ने तो कार्ड भी छपने को दे दिया है। इस बारे में पूछने पर महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि ने बताया कि तेहरवीं कार्यक्रम की तैयारी जोरों पर चल रही है। जल्द ही इसकी रूपरेखा बताई जाएगी।