{"_id":"5b83c05042c79246424d6c03","slug":"narendra-modi-communicate-to-varanasi-bjp-workers-to-namo-app-gave-tips","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पीएम मोदी ने वाराणसी के कार्यकर्ताओं से किया आह्वान, एनआरआई सम्मेलन और चुनाव के लिए बनाएं माहौल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम मोदी ने वाराणसी के कार्यकर्ताओं से किया आह्वान, एनआरआई सम्मेलन और चुनाव के लिए बनाएं माहौल
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Tue, 28 Aug 2018 10:30 AM IST
विज्ञापन
नमो एप के जरिए चार चुनिंदा कार्यकर्ताओं से बातचीत कर सुझाव दिए
- फोटो : amar ujala
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसदीय क्षेत्र के पार्टी कार्यकर्ताओं से प्रवासी भारतीय सम्मेलन के साथ-साथ चुनाव के लिए माहौल बनाने का आह्वान किया है। कहा, लोगों को चार साल पहले और आज की बदलती काशी की तस्वीर दिखाएं। बताया जाना चाहिए कि इस दौरान विकास के कितने काम हुए हैं। कार्यकर्ताओं को केंद्र की 100 योजनाओं का नाम याद रखने की सलाह देते हुए सोशल मीडिया के जरिए भी यहां हुए विकास के बारे में बताना जरूरी है। पीएम मोदी ने सोमवार को नमो ऐप के जरिए कार्यकर्ताओं से बातचीत की। आगे की स्लाइड्स में देखें...
Trending Videos
varanasi
- फोटो : amar ujala
ऑडियो-वीडियो ब्रिज से वार्तालाप के लिए कंचनपुर में जिला कार्यालय और नीचीबाग स्थित महानगर कार्यालय में लैपटॉप और मोबाइल से कार्यकर्ता पीएम मोदी से जुड़े। इस दौरान उन्होंने चार चुनिंदा कार्यकर्ताओं से बातचीत की। संवाद के क्रम में मंगलवार को पीएम मोदी मंडल और बुधवार को प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों से बातचीत करेंगे। आने वाले दिनों में किसान, डॉक्टर, इंजीनियर, व्यापारी आदि से भी बातचीत करने की योजना बताई जा रही है।
varanasi
- फोटो : amar ujala
प्रधानमंत्री ने कार्यकर्ताओं से प्रवासी भारतीय सम्मेलन की तैयारी करने को कहा। डॉक्टर, इंजीनियर और व्यापारी भी शहर को सुंदर बनाएं। काशी जो मिनी इंडिया है, उसे लघु विश्व बनाने के लिए अभी से जुट जाएं। प्रवासी भारतीय सम्मेलन की तैयारी दिसंबर से ही दिखने लगेगी। 21 से 23 जनवरी तक मैं भी प्रवासी भारतीय सम्मेलन में रहूंगा। याद दिलाया, तीन राष्ट्राध्यक्षों का अभूतपूर्व स्वागत काशीवासियों ने किया है, वह काबिले तारीफ है। ऐसा ही सत्कार प्रवासी भारतीयों का भी होना चाहिए। नाविक चाहें तो अपने नावों को एक रंग में रंग सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
modi in varanasi
- फोटो : अमर उजाला
पीएम मोदी ने कार्यकर्ताओं से समाचार पत्रों में छपने वाले सरकार की उपलब्धियों के विज्ञापन को काटकर पोस्टर के रूप में चौराहों पर चिपकाने को कहा। बोले-घर में बच्चा बड़ा हो जाता है, मां-बाप को पता नहीं चलता है। योगी सरकार आने के बाद हालात बदले हैं। आसपास के जिलों से वाराणसी आना सुगम हुआ है। सामने घाट पुल चालू होने पर 10 से 12 मिनट में लोग रामनगर पहुंच जाते हैं। पहले दो-दो घंटे लगते थे। शहर के चारों ओर रिंग रोड बन रही है। हावड़ा से जलमार्ग तलाशा गया है। पाइप से गैस आपूर्ति की जा रही है। विश्वनाथ मंदिर, मान मंदिर, दुर्गा कुंड, टाउनहाल में विकास दिख रहा है। उत्तर भारत में कैंट स्टेशन स्वच्छता की मिसाल है।
विज्ञापन
modi in varanasi
- फोटो : अमर उजाला
बातचीत के दौरान पीएम मोदी ने कहा परिवार से मिलकर थकान मिट जाती है। कार्यकर्ताओं के साथ बातचीत से मुझे प्रेरणा, ऊर्जा और उत्साह महसूस होता है। नरेंद्र मोदी ऐप दीवार नहीं है। मैं आपकी जेब और दिल में मैं हूं। सबसे पहले सीता मिश्रा से बातचीत की। उन्होंने डोमरी गांव के साथ राजघाट से दशाश्वमेध घाट की तस्वीर बदलने पर पीएम को धन्यवाद दिया। विकास यात्रा के बारे में मार्गदर्शन करने को कहा। इस दौरान जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा, जिला महामंत्री प्रभात सिंह, जयनाथ मिश्र, उमेश दत्त पाठक आदि रहे। महानगर कार्यालय में महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि, क्षेत्रीय महामंत्री अशोक चौरसिया, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह, मधुकर चित्रांश, चंद्रशेखर उपाध्याय, आदि मौजूद रहे।