फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   bjp will not raise demonetisation issue in up euplection

नोटबंदी को यूपी में चुनावी मुद्दा नहीं बनने देगी भाजपा

Fri, 23 Dec 2016 03:01 PM IST
पुष्पेन्द्र कुमार त्रिपाठी,अमर उजाला,वाराणसी
पुष्पेन्द्र कुमार त्रिपाठी,अमर उजाला,वाराणसी Updated Fri, 23 Dec 2016 03:01 PM IST
विज्ञापन
bjp will not raise demonetisation issue in up euplection
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : अमर उजाला
वाराणसी के डीरेका खेल मैदान में गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विरोधी दलों को स्पष्ट कर दिया है कि वे नोटबंदी को यूपी के विधानसभा चुनाव में मुद्दा नहीं बनने देंगे। इसके लिए उन्होंने बीजेपी कार्यकर्ताओं को महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान और चंडीगढ़ में हाल ही में हुए चुनाव के परिणाम का हवाला दिया।
विज्ञापन


भाजपा कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए पीएम मोदी ने कहा कि छह-आठ घंटे बैंक और एटीएम के सामने लाइन में लगने के दौरान परेशानी तो होती है लेकिन सरकार के खिलाफ उकसाने के बावजूद भी जवाब यही सुनने को मिलता है कि मोदी काम अच्छा कर रहा है। पीएम मोदी अपने संसदीय क्षेत्र के नौवें दौरे में डीरेका मैदान पर राजनीतिक रंग में दिखे।
विज्ञापन


44 मिनट के संबोधन में पीएम कार्यकर्ताओें से सीधा संवाद करते दिखे। नजर एक-एक पर ऐसी कि कुछ युवक सुरक्षा व्यवस्था संभाल रहे लोगों की बात नहीं सुन रहे थे तो भाषण रोककर पीएम मोदी ने कहा कि बंद करो भाई... उनको अपना काम करने दो।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधानमंत्री ने कहा कि भ्रष्टाचार, काले धन और काले मन वालों के खिलाफ उनको देश के सवा सौ करोड़ लोगों का समर्थन मिला है, इसके लिए वे आभारी हैं। इस संबंध में उन्होंने गुजरात, महाराष्ट्र, राजस्थान और हाल में चंडीगढ़ में हुए चुनाव नतीजों का हवाला देकर कार्यकर्ताओं में खूब उत्साह भरा।


सभास्थल पर मौजूद कार्यकर्ता पीएम मोदी की बातें सुनकर गदगद दिखे और बार-बार ताली बजाकर सबने यही कहा, मोदी ने इतने मंत्र दे दिए हैं कि अब वे विरोधियों की बोलती बंद कर देंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed