फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BJP will further strengthen the fort of Purvanchal

Varanasi News: पूर्वांचल का किला और मजबूत करेगी भाजपा

Thu, 11 Jan 2024 01:04 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jan 2024 01:04 AM IST
विज्ञापन
BJP will further strengthen the fort of Purvanchal
वाराणसी। यूपी के मिशन-80 को पूरा करने के लिए भाजपा पूर्वांचल का किला मजबूत करने में जुटेगी। प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह काशी और गोरखपुर क्षेत्र की कमान संभालेंगे। हर घर तक पहुंचने का अभियान चलेगा। हारी हुई लोकसभा सीटों के समीकरण को समझने की रणनीति भी बनाई जा रही है।
विज्ञापन

भाजपा ने पूर्वांचल सहित प्रदेशभर भर की लोकसभा सीटों को तीन श्रेणियों में बांटा है। इसमें सुरक्षित, खतरनाक और बचाव वाली सीटों की अलग अगल सूची बनाई गई है। मऊ की घोसी, गाजीपुर और लालगंज सीट सेवर सूची में है। यहां वर्ष 2014 में भाजपा ने जीत हासिल की थी, लेकिन वर्ष 2019 में बदले समीकरण की वजह से हार का सामना करना पड़ा था। इसी तरह चंदौली और मछली शहर सहित कई सीटें डेंजर जोन में हैं। इन सीटों पर पार्टी को जीत मिली थी लेकिन अंतर कम था। चंदौली लोकसभा सीट से सांसद और केंद्रीय मंत्री महेंद्र नाथ पांडेय को जीत के लिए संघर्ष करना पड़ा था। ठीक यही स्थिति मछली शहर की थी।
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव में लगा था झटका
2022 के विधानसभा चुनाव में वाराणसी, मिर्जापुर और आजमगढ़ मंडल के 10 जिलों में भाजपा को झटका लगा था। भाजपा और उसके गठबंधन को 29 सीटें मिली थीं, जबकि सपा गठबंधन ने 31 सीटों पर जीत हासिल की थी। अब सुभासपा एनडीए का हिस्सा है। इससे समीकरण बदले हैं। पश्चिम के साथ ही पूर्वांचल की सियासी नब्ज पर मजबूत पकड़ रखने वाले महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह हारी हुई इन विधानसभाओं के एक एक बूथ की समीक्षा के साथ वहां के लिए रणनीति भी तैयार कर रहे हैं। इससे पहले वर्ष 2017 में भाजपा गठबंधन को इन तीन मंडलों में 41 सीटों पर जीत मिली थी। इनमें भाजपा की 34 सीटें शामिल थीं। उस समय सहयोगी रही सुभासपा को तीन और अपना दल ने चार सीटों पर जीत हासिल की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed