Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Union Finance Minister Nirmala Sitharaman addressed school children at an event at IIT BHU Varanasi

आईआईटी बीएचयू: निर्मला सीतारमण ने कहा- मुत्तुस्वामी दीक्षितर की रचनाओं में शैव, शाक्त व तांत्रिक परंपरा की झलक

Tue, 03 Nov 2026 04:23 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Tue, 03 Nov 2026 04:23 PM IST
सार

आईआईटी बीएचयू के कार्यक्रम में केंद्रीय वित्तमंत्री ने 23 मिनट तक स्कूली बच्चों को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने मुत्तुस्वामी दीक्षितर के सम्मान में 250 रुपये का स्मारक सिक्का जारी किया। साथ ही पुस्तक का लोकार्पण भी किया।

विज्ञापन
Union Finance Minister Nirmala Sitharaman addressed school children at an event at IIT BHU Varanasi
आईआईटी बीएचयू के कार्यक्रम में केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय वित्त एवं कॉरपोरेट कार्य मंत्री निर्मला सीतारमण ने महान वीणावादक मुत्तुस्वामी दीक्षितर के सम्मान में 250 रुपये का स्मारक सिक्का जारी किया। साथ ही ‘अमर गुरुगुहम् पोट्रुवाम्’ पुस्तक का लोकार्पण किया। निर्मला सीतारमण ने कहा कि मुत्तुस्वामी दीक्षितर की रचनाओं की खासियत यह थी कि उनमें शैव परंपरा, शाक्त उपासना और तांत्रिक साधना के कई तत्व समाहित थे। 

विज्ञापन


करीब 23 मिनट के संबोधन में उन्होंने स्कूली बच्चों को सांस्कृतिक आयोजनों से जोड़ने पर जोर दिया। कहा कि हम ज्यादातर समय फोन में व्यस्त रहते हैं, लेकिन ऐसे कार्यक्रमों में शामिल होने से भारतीय संस्कृति, भाषा और साहित्य को जानने-समझने का अवसर मिलता है। भारत के बारे में जानने के लिए बच्चों का ऐसे आयोजनों में आना जरूरी है।
विज्ञापन


आईआईटी बीएचयू की ओर से बुधवार को स्वतंत्रता भवन में आयोजित मुत्तुस्वामी दीक्षितर सम्मान समारोह में केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जब मुत्तुस्वामी काशी में थे, तब उनकी वीणा का स्वरूप आज की वीणा से अलग था। वीणा के बाईं ओर के हिस्से पर जानवर का एक छोटा-सा मुख बना होता है, जो नीचे की ओर झुका रहता है। जबकि मुत्तुस्वामी को काशी से जो वीणा मिरी, उसमें यह मुख ऊपर की ओर मुड़ा हुआ है। यह वीणा आज भी उनके परिवार के पास है और परिजन इसकी पूजा करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

Union Finance Minister Nirmala Sitharaman addressed school children at an event at IIT BHU Varanasi
आईआईटी बीएचयू के कार्यक्रम में केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण व अन्य - फोटो : अमर उजाला
तब गूगल नहीं, सिर्फ लोनली प्लेनेट था
केंद्रीय वित्त मंत्री ने मुत्तुस्वामी दीक्षितर की रचनाओं की तुलना प्रसिद्ध यात्रा-पुस्तक शृंखला ‘लोनली प्लेनेट’ से की। उन्होंने कहा कि आज किसी स्थान के बारे में जानना हो तो लोग गूगल की मदद लेते हैं, जबकि पहले यात्री ‘लोनली प्लेनेट’ जैसी पुस्तकों के सहारे अनजान जगहों तक पहुंचते थे। मुत्तुस्वामी दीक्षितर ने अपनी संगीत रचनाओं के माध्यम से देश के कई तीर्थस्थलों और मंदिरों का परिचय दिया। काशी में देवी की स्तुति करते हुए उन्होंने काशी विश्वलक्ष्मी का वर्णन किया है।

Union Finance Minister Nirmala Sitharaman addressed school children at an event at IIT BHU Varanasi
आईआईटी बीएचयू के कार्यक्रम में केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण व अन्य - फोटो : अमर उजाला
उनकी रचनाओं में शैव-शाक्त और तांत्रिक परंपरा की झलक
निर्मला सीतारमण ने कहा कि मुत्तुस्वामी दीक्षितर की रचनाओं की खासियत यह थी कि उनमें शैव परंपरा, शाक्त उपासना और तांत्रिक साधना के कई तत्व समाहित थे। वे अपनी कृतियों में गुरुगुह नाम की मुद्रा का प्रयोग करते थे। उन्होंने अपने गीत सरल संस्कृत में लिखे। उनके शब्दों के अर्थ और उनकी व्याख्या भी अद्भुत है। उनकी रचनाएं ईश्वर की स्तुति पर केंद्रित हैं। मुत्तुस्वामी दीक्षितर भारतीय शास्त्रीय संगीत, विशेषकर कर्नाटक संगीत की त्रिमूर्ति में शामिल थे।

बीएसई के सीएसआर से जारी हुआ स्मारक सिक्का
कार्यक्रम का आयोजन आईआईटी बीएचयू के भारतीय ज्ञान परंपरा उत्कृष्टता केंद्र की ओर से किया गया। इस दौरान कर्नाटक शैली के संगीत की प्रस्तुतियां भी हुईं। बीएचयू के कुलपति प्रो. अजित कुमार चतुर्वेदी, आईआईटी बीएचयू के निदेशक प्रो. अमित पात्रा और कार्यक्रम समन्वयक डॉ. वी. रामनाथन मंच पर मौजूद रहे। शुरुआत में गायिका डॉ. सुमित्रा वासुदेव ने स्वरांजलि अर्पित की। इसके बाद रमणा बालचंद्रन ने वीणा वादन किया। उनके साथ गणपतिरामन ने मृदंगम और एल. रामकृष्णन ने वायलिन पर संगत की। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) के कॉरपोरेट सामाजिक दायित्व (सीएसआर) के तहत स्मारक सिक्का जारी किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed