फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   bjp

सेक्टर संयोजक और प्रभारियों की होगी ऑनलाइन कार्यशाला

Tue, 25 Aug 2020 01:57 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2020 01:57 AM IST
विज्ञापन
bjp
वाराणसी। भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों की पहली वर्चुअल बैठक में सेक्टर संयोजकों और प्रभारियों की कार्यशाला आयोजित करने का निर्णय लिया गया। प्रदेश की सभी 403 विधानसभाओं में यह कार्यशाला आयोजित की जाएगी। प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में सभी जिला इकाइयों की बैठकें वर्चुअल माध्यम से करने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने सभी नवनियुक्त प्रदेश पदाधिकारियों को बधाई व शुभकामनाएं दी और कहा कि भाजपा राष्ट्र प्रथम की नीति पर काम करती है। हमारा कर्तव्य है कि व्यक्तिवाद व क्षेत्रवाद से ऊपर उठकर सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास को मूल मंत्र मानकर कार्य करे।
विज्ञापन

प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल ने पदाधिकारियों को अपनी बधाई दी और कहा कि संगठन के विस्तार और जन आकांक्षाओं की पूर्ति के लिए सभी पार्टी पदाधिकारियों को योजना पूर्वक कार्य करना चाहिए। प्रदेश महामंत्री संगठन ने कहा कि आगामी दिनों में पार्टी की संगठनात्मक गतिविधियों के दरमियान कोविड-19 की जारी गाइड लाइन का पालन करते हुए संगठन कार्य करने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

काशी क्षेत्र के मीडिया प्रभारी नवरतन राठी ने बताया कि प्रदेश नेतृत्व द्वारा 22 अगस्त को प्रदेश की नई कार्यकारिणी घोषित की गई थी और 41 वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ताओं को विभिन्न पदों का दायित्व सौंपा गया था। बैठक में नई टीम को आगामी विधानसभा चुनाव का एजेंडा सौंपते हुए, दायित्व निर्वहन में उन्हें उनकी भूमिका से भी अवगत कराया गया। बैठक में काशी क्षेत्र के अध्यक्ष महेश चंद श्रीवास्तव, क्षेत्र संगठन महामंत्री रत्नाकर, प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मण आचार्य, प्रदेश मंत्री शंकर गिरी, मीना चौबे, प्रदेश कोषाध्यक्ष मनीष कपूर शामिल रहे।

पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली की पुण्य तिथि पर श्रद्धांजलि
वाराणसी। पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली की पुण्य तिथि पर सोमवार को भाजपा जनों ने उन्हें भाव भीनी श्रद्धांजलि दी। काशी क्षेत्र के अध्यक्ष महेश चंद श्रीवास्तव ने कहा कि जेटली को संवेदनशील मामलों का हल निकालने में महारथ हासिल थी। इसलिए उन्हें भाजपा के संकट मोचक के रूप में जाना जाता था। संगठन महामंत्री रत्नाकर ने कहा कि 2014 में जब मोदी सरकार बनी तब उन्हें वित्त मंत्रालय जैसा महत्वपूर्ण विभाग दिया गया। भारत के वित्त मंत्री के रुप में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल पर जीएसटी, विमुद्रीकरण सहित कई ऐसे निर्णय लिए जिससे देश मे एक ईमानदार अर्थव्यवस्था स्थापित हो सकी। श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में एमएलसी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मण आचार्य, प्रदेश कोषाध्यक्ष मनीष कपूर, प्रदेश मंत्री शंकर गिरी, मीना चौबे, विद्या सागर राय, हंसराज विश्वकर्मा, नागेंद्र रघुवंशी, धर्मेंद्र सिंह, नवरतन राठी शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed