फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   bjp up manifesto become on social media

सोशल मीडिया पर आया भाजपा का घोषणा पत्र

Sun, 29 Jan 2017 11:03 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Sun, 29 Jan 2017 11:03 PM IST
विज्ञापन
bjp up manifesto become on social media
भाजपा - फोटो : amar ujala
घोषणा पत्र जारी होने के बाद रविवार को भाजपा के काशी क्षेत्र के वार रूम में आईटी वालंटियर्स की बैठक हुई। इसमें संगठन मंत्री रत्नाकर ने कहा कि घोषणा पत्र को वार रूम से सोशल मीडिया पर लाया जा रहा है।
विज्ञापन

भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष लक्ष्मण आचार्य ने कहा कि पार्टी अपने घोषणा पत्र को बूथ स्तर तक पहुंचाएगी।
 बता दें कि भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने शनिवार को उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए लखनऊ में पार्टी का घोषणापत्र पेश करते हुए दावा किया कि इस बार भाजपा दो-तिहाई बहुमत से प्रदेश में सरकार बनाने जा रही है।
विज्ञापन

 'लोक संकल्प पत्र' नामक भाजपा के इस घोषणापत्र में किसानों, छात्रों से लेकर समाज के हर तबके को लुभाने की कोशिश की गई है। इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में अमित शाह ने कहा चुनाव के नतीजे पार्टी के पक्ष में आएंगे और पूर्ण बहुमत से भाजपा की सरकार बनेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी संजय भारद्वाज ने बताया कि संगठन घोषणा पत्र काशी क्षेत्र के सभी जिलों में पहुंचाएगी।  बैठक की अध्यक्षता आईटी क्षेत्रीय प्रभारी मोहितोष नारायण ने की। संचालन क्षेत्रीय संयोजक प्रभाकांत झा ने किया। 

दयालु हुए बागी, दक्षिणी से ठोक सकते हैं ताल

bjp up manifesto become on social media
दयाशंकर मिश्र दयालु - फोटो : facebook
भाजपा को शहर दक्षिणी सीट पर सर्वाधिक अंतरविरोधों का सामना करना पड़ रहा है। विधायक श्याम देव राय चौधरी दादा के समर्थकों की नाराजगी तो सड़कों पर दिख रही है, वहीं टिकट न मिलने से नाराज दयाशंकर मिश्र दयालु ने बागी उम्मीदवार के रूप में ताल ठोकने का मन बना लिया है।
 दक्षिणी सीट से 2012 में कांग्रेस के टिकट पर दादा के खिलाफ चुनाव मैदान में उतरे दयालु दूसरे स्थान पर रहे थे।
2014 में लोकसभा चुनाव के वक्त उन्होंने भाजपा ज्वाइन कर ली थी।
वह टिकट के लिए भाजपा में आए थे। टिकट के एलान के बाद दयालु का कहना है कि भाजपा ने उन्हें कहीं का नहीं छोड़ा।
राजनीतिक कॅरियर दांव पर लग गया है। कार्यकर्ताओं, समर्थकों का चुनाव लड़ने के लिए दबाव है।
जल्द ही वह शहर दक्षिणी में डोर-टू-डोर जाएंगे। जनता अगर चाहेगी तो वह निर्दल चुनाव लड़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed