फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BJP take action on rebels in varanasi body election

निकाय चुनावः बनारस में भाजपा ने बागियों पर की कड़ी कार्रवाई, बाप-बेटे से पद छीना 

Fri, 17 Nov 2017 11:48 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Fri, 17 Nov 2017 11:48 AM IST
विज्ञापन
BJP take action on rebels in varanasi body election
bjp logo
वाराणसी में नगर निकाय चुनाव में पार्टी के प्रत्याशियों के लिए चुनौती बने बागियों के खिलाफ अब भाजपा ने कड़ा रुख अख्तियार किया है। पार्टी ने बगावत के करने वाले बाप-बेटे पर कड़ी कार्रवाई करते हुए उनसे पद छीन लिए।
विज्ञापन


पार्टी ने गंगापुर मंडल अध्यक्ष राधेश्याम गुप्ता को तत्काल प्रभाव से पदमुक्त कर दिया गया है। उन पर गंगापुर नगर पंचायत से अध्यक्ष पद के लिए भाजपा से बगावत कर चुनाव मैदान में उतरे बेटे कुबेर गुप्ता की मदद का आरोप है। कुबेर भी भाजपा युवा मोर्चा के पदाधिकारी हैं।
विज्ञापन


पार्टी के जिला मीडिया प्रभारी ज्ञानेश जोशी ने बताया कि पिता-पुत्र दोनों को पदमुक्त कर दिया गया है। टिकट बंटवारे के बाद उपजे असंतोष को दूर करने के लिए पार्टी ने पहले ही डैमेज कंट्रोल की योजना बना ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिनके टिकट कटे या फिर जिन्हें टिकट नहीं मिल पाया, उन्हें मनाने-समझाने के लिए वार्डवार वरिष्ठ पदाधिकारियों को लगाया गया था। कई को मनाने में पदाधिकारी कामयाब भी हुए लेकिन गंगापुर के अलावा नगर निगम के आधा दर्जन वार्डों में पार्टी के प्रत्याशियों के लिए बागी उम्मीदवार चुनौती बने हुए हैं।

गंगापुर नगर पंचायत की चुनावी जंग में ताकत झोंक चुकी भाजपा ने वहां के मंडल अध्यक्ष को पद से हटा दिया गया है। मंडल अध्यक्ष राधेश्याम गुप्ता के पुत्र कुबेर गुप्ता ने वहां अध्यक्ष पद के लिए भाजपा उम्मीदवार हरेराम गुप्ता के खिलाफ निर्दल दावेदारी की है।

पिता-पुत्र को पदमुक्त करने के बाद अब उनके निष्कासन का फैसला प्रदेश कमेटी करेगी। उधर, जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा की अध्यक्षता में गंगापुर में हुई पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक में विधायक अवधेश सिंह और विधायक सुरेंद्र नारायण सिंह ने कहा कि भाजपा की जीत से यहां का विकास सुनिश्चित होगा। जो काम 70 साल में नहीं हुए, उन्हें भाजपा पांच साल में कर दिखाएगी।  

पटेल वोटों में सेंधमारी से भाजपा परेशान  

BJP take action on rebels in varanasi body election
voter
राजभर और पटेल वोटों को सहेजने के लिए दिग्गजों को लगाने के बाद भी भाजपा की चिंताएं कम नहीं हो रही हैं। नगर निगम में 50 हजार पटेल मतदाता हैं और इन्हें साधने की जिम्मेदारी अपना दल सोनेलाल को दी गई है। वहीं, राजभर वोटों के लिए मंत्री अनिल राजभर खुद अभियान में जुटे हैं।

भाजपा के लिए सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी से मेयर उम्मीदवार उतारे जाने से चुनौतियां बढ़ी हैं। भासपा के प्रदेश महासचिव शशि प्रताप सिंह का दावा है कि पार्टी के परंपरागत वोटर महापौर प्रत्याशी आरती पटेल के साथ हैं। पटेल बिरादरी से भी उन्हें अच्छा समर्थन मिलने की उम्मीद है।

निकाय चुनाव में भाजपा की जीत के लिए रणनीति और निगरानी की कमान खुद संघ ने अपने हाथ ली है। तय रणनीति पर भाजपा के अलावा सभी आनुषांगिक संगठन प्रचार अभियान को आगे बढ़ाने में जुटे हैं।

इसकी निगरानी के लिए नगर निगम के अलावा गंगापुर और रामनगर में संघ ने अपने स्वयंसेवक लगाए हैं। भाजपा की महापौर प्रत्याशी मृदुला जायसवाल के ससुर पूर्व सांसद शंकर प्रसाद जायसवाल की संघ में काफी मजबूत पकड़ रही।

संघ का फोकस सबसे अधिक नगर निगम पर ही है। जनसंपर्क और प्रचार अभियान की रणनीति और सियासी हालात पर रोजाना मंथन चल रहा है। वरिष्ठ प्रचारक भी यहां के सियासी माहौल का फीडबैक ले रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed