फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BJP state president Pankaj Chaudhary received grand welcome at 20 locations in Varanasi

काशी पहुंचे पंकज चौधरी: मार्कंडेय महादेव का किया पूजन, प्रदेश अध्यक्ष का पुष्प वर्षा से स्वागत; ली सेल्फी

Wed, 07 Jan 2026 08:33 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Wed, 07 Jan 2026 08:33 PM IST
सार

Varanasi News: प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी पहली बार काशी पहुंचे। बुधवार की शाम उन्होंने सबसे पहले कैथी स्थित मार्कंडेय महादेव का पूजन किया। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया।

विज्ञापन
BJP state president Pankaj Chaudhary received grand welcome at 20 locations in Varanasi
प्रदेश अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी का भव्य स्वागत। - फोटो : संवाद

विस्तार

UP Politics News: नव निर्वाचित भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने बुधवार को देर शाम करीब साढ़े आठ बजे गाजीपुर की ओर से वाराणसी की सीमा में प्रवेश किया। कैथी से लेकर सर्किट हाउस तक पूरे यात्रा मार्ग पर भाजपा जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने शंखनाद, डमरु, ढोल-नगाड़ों, पुष्पवर्षा और हर-हर महादेव के गगनभेदी उद्घोष के साथ प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया।

विज्ञापन


भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत के लिए संगठन ने जिले की सीमा से लेकर सर्किट हाउस तक 20 प्वाइंट बनाए। सभी प्वाइंट पर कैबिनेट मंत्री से लेकर राज्यमंत्री और विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष और महापौर को स्वागत की जिम्मेदारी दी गई। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष गाड़ी के रुफटाॅप पर खडे़ होकर कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार कर रहे थे। उनके साथ क्षेत्रीय अध्यक्ष भी मौजूद रहे। 
विज्ञापन


पार्टी ने इससे साफ संदेश दिया कि संगठन सर्वोपरि है। प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत को लेकर पूरे मार्ग को पार्टी के झंडों और पताकाओं से सजाया गया था। जगह-जगह हजारों की संख्या में छोटी-बड़ी होर्डिंग्स लगाई गई थीं, जिन पर प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत संदेश अंकित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

लगे जयकारे

गाजीपुर की सीमा से शुरू हुआ स्वागत
प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के काशी में प्रथम आगमन पर गाजीपुर सीमा से (काशी क्षेत्र) में प्रवेश पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल व राज्यसभा सांसद व काशी क्षेत्र प्रभारी अमरपाल मौर्य ने अगवानी करते हुए उनका माल्यार्पण कर स्वागत किया। 

इसके बाद कैथी में विधायक त्रिभुवन राम, जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा के नेतृत्व में संजय सोनकर, प्रवीण सिंह गौतम, राम प्रकाश सिंह बीरू, सुभाष सिंह, लक्ष्मण सिंह, मंजित सिंह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। चौबेपुर चौराहे पर भाजपा जिलाध्यक्ष व एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा, कौशलेंद्र सिंह पटेल ने स्वागत किया। वहीं संदहा चौराहे पर कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने कार्यकर्ताओं के साथ माल्यार्पण किया। आशापुर चौराहे पर प्रदेश मंत्री शंकर गिरी, पूर्व जिलाध्यक्ष रामप्रकाश दुबे के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं संग स्वागत किया।

महानगर सीमा में शुरु हुआ स्वागत
प्रदेश अध्यक्ष का काफिला जैसे ही वाराणसी महानगर की सीमा में प्रवेश किया तो आशापुर फ्लाईओवर के नीचे महापौर अशोक तिवारी, भाजपा महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि ने स्वागत किया। पहाड़िया चौराहे पर राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार रविंद्र जायसवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मोर्या ने स्वागत किया। काली मंदिर पांडेयपुर पर राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार डॉ. दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ के नेतृत्व में गौरव राठी, संतोष सैनी, प्रशांत उपाध्याय ने स्वागत किया। 

पुलिस लाइन चौराहे पर शहर दक्षिणी विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी के साथ ने प्रदेश अध्यक्ष का अभिनंदन किया। वहीं कचहरी चौराहे पर कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव के साथ कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। 

अंत में सर्किट हाउस गेट पर केदारनाश सिंह, डॉ. वीणा पांडेय, मृदला जायसवाल, रामगोपाल मोहले, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी नवरतन राठी, सह मीडिया प्रभारी संतोष सोलापुरकर, सुधीर मिश्रा समेत भाजपा पदाधिकारियों ने प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने रात्रि विश्राम सर्किट हाउस में किया।

आज प्रेसवार्ता, दर्शन, बैठक करेंगे प्रदेश अध्यक्ष
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी सुबह करीब 9 बजे काशी विश्वनाथ एवं काल भैरव मंदिर में दर्शन-पूजन करेंगे। 10 बजे सर्किट हाउस में प्रेसवार्ता करेंगे। इसके बाद भेलूपुर के जवाहरनगर कॉलोनी स्थित सांसद जनसंपर्क कार्यालय जाएंगे। 11 बजे रोहनिया स्थित भाजपा क्षेत्रीय कार्यालय में वाराणसी लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत जिला व महानगर के पदाधिकारी, सातों मोर्चों के अध्यक्ष एवं सभी मंडल अध्यक्षों के साथ बैठक करेंगे। 

इसके बाद दोपहर 12 बजे जगतपुर स्थित गोकुल धाम रिसॉर्ट में काशी क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले 16 संगठनात्मक जिलों के पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। इसमें सांसद, 2024 लोकसभा चुनाव के सांसद प्रत्याशी, विधायक, 2022 विधानसभा चुनाव के विधायक प्रत्याशी, महापौर, जिला पंचायत अध्यक्ष, जिलाध्यक्ष, जिला प्रभारी, जिला प्रवासी, क्षेत्रीय कार्यसमिति सदस्य तथा काशी क्षेत्र में निवासरत प्रदेश व राष्ट्रीय पदाधिकारी शामिल होंगे। बैठक के बाद करीब 3 बजे विमान दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed