{"_id":"a3eaf444a8bd0bb23b4c347c56ca85ad","slug":"bjp-start-jankalyan-parv-in-varanasi-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘साल एक, शुरुआत अनेक’ के नारे के साथ भाजपा का जनकल्याण पर्व प्रारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘साल एक, शुरुआत अनेक’ के नारे के साथ भाजपा का जनकल्याण पर्व प्रारंभ
अमर उजाला ब्यूराो
Updated Thu, 28 May 2015 02:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। ‘साल एक शुरुआत अनेक’ के नारे के साथ बुधवार को प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र में भाजपा के जनकल्याण पर्व का आगाज हुआ। संगठन और सरकार दोनों के प्रतिनिधि एक साथ कार्यकर्ताओं से रूबरू हुए। उनसे संवाद किया और उन्हें केंद्रीय योजनाआें की मार्केटिंग का सलीका भी सिखाया। केंद्रीय रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने जहां कार्यकर्ताओं को पीएम के क्षेत्र से जुड़ी विकास योजनाओं की सिलसिलेवार जानकारी दी वहीं प्रदेश भाजपाध्यक्ष डा. लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने केंद्रीय योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का रोडमैप बताया।
परेड कोठी के पास एक मैरेज लान में बुधवार की शाम काशी क्षेत्र के दिग्गज भाजपाजनों का जुटा हुआ। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कार्यकर्ता जनता के बीच जाएं और बताएं कि मोदी सरकार के एक साल में भ्रष्टाचार का एक भी मामला सामने नहीं आया। दुनिया भर में भारत की साख बढ़ी है। वहीं रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने कहा कि सुशासन और विकास के एजेंडे पर सरकार एक साल में काफी
आगे बढ़ी है। सरकार के जनकल्याणकारी कार्यों पर पार्टी कार्यकर्ता जनता की मुहर लगवाएं। कार्यक्रम में क्षेत्रीय अध्यक्ष लक्ष्मण आचार्य, संगठन मंत्री चंद्रशेखर, सुजीत सिंह, श्यामदेव राय चौधरी, रवींद्र जायसवाल, ज्योत्सना श्रीवास्तव, रामगोपाल मोहले, मनीष सिंह, शंकर गिरी, देवानंद सिंह, महेश श्रीवास्तव, डा. दयाशंकर मिश्र दयालू, नंदजी पांडेय, अशोक पांडेय, रणंजय सिंह, प्रदीप अग्रहरि, नागेंद्र रघुवंशी, संजय भारद्वाज आदि मौजूद थे।