भाजपा की अब सोशल मीडिया पर छाने की तैयारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधानसभा चुनाव में तकनीक के जरिए भी भाजपा ने मतदाताओं को लुभाने की मुहिम शुरू कर दी है। वाट्सएप, फेसबुक और ट्विटर पर पार्टी और केंद्र सरकार की उपलब्धियों का प्रचार करके खासतौर पर युवा मतदाताओं को अपने पक्ष में करने की कोशिशें जोर पकड़ने लगी हैं।
इसके लिए पार्टी ने प्रदेश में 6000 वालंटियर्स तैनात कर दिए हैं जो ‘सुशासन संकल्प’ के नारे के साथ काम में जुट गए हैं। यह काम हो रहा है पार्टी की ओर से बनाए गए अटल आईटी सेंटर से।
सेंटर की स्थापना अटल बिहारी बाजपेयी के जन्मदिन पर 25 दिसंबर को की गई थी। जिले में फिलहाल छह वालंटियर्स को हैंडसेट देकर अभियान को गति देने की कोशिशें शुरू हो गई हैं।
भाजपा आईटी सेल की प्रदेश टीम में 25 पदाधिकारी हैं। इसके लिए सांगठनिक दृष्टि से प्रदेश को छह क्षेत्रों में बांटा गया है। इसमें पश्चिम, बृज, कानपुर, अवध, काशी और गोरखपुर क्षेत्र है। सभी क्षेत्रों में 21 पदाधिकारियों की टीम हर क्षेत्र में काम कर रही है।
पार्टी संगठन की दृष्टि से प्रदेश में 92 जिले हैं। प्रत्येक जिले में 15 पदाधिकारियों की टीम है। सभी 403 विधानसभा क्षेत्रों में 11 सदस्यीय टीम काम संभाल रही है। इसका उद्घाटन हो चुका है।
काशी क्षेत्र के मीडिया प्रभारी संजय भारद्वाज ने बताया कि छह कुशल कार्यकर्ताओं को छह हैंडसेट दिया गया है। प्रत्येक क्षेत्र में एक हजार से अधिक कार्यकर्ता वाट्सअप चला रहे हैं। प्रदेश में छह हजार से अधिक वाट्सअप ग्रुप चल रहे हैं।