फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BJP select candidate on lalganj seat for loksabha election 2019

लोकसभा चुनाव 2019 : सीटिंग सांसद पर ही भाजपा ने जताया भरोसा, लालगंज सीट पर घोषित किया प्रत्याशी

Sat, 06 Apr 2019 06:26 PM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क,अमर उजाला,आजमगढ़
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,आजमगढ़ Published by: Sayali Maurya Updated Sat, 06 Apr 2019 06:26 PM IST
विज्ञापन
BJP select candidate on lalganj seat for loksabha election 2019
नीलम सोनकर (फाइल फोटो) - फोटो : self

आजमगढ़ जिले की दूसरी लोकसभा सीट लालगंज को लेकर लगने वाली अटकलों पर शनिवार को विराम लग गया। भाजपा द्वारा जारी प्रत्याशियों की सूची में लालगंज सीट पर वर्तमान सांसद नीलम सोनकर का नाम शामिल है। भाजपा ने नीलम सोनकर पर एक बार फिर से भरोसा जताया है। 

विज्ञापन


लोकसभा चुनाव 2019 में भारतीय जनता पार्टी ने अंतत: लालगंज सुरक्षित सीट पर अपने सीटिंग सांसद नीलम सोनकर को ही चुना। इस सीट से नीलम सोनकर का टिकट काटे जाने की चर्चा जोरों पर चल रही थी। नए चेहरे के रुप में मंजू सरोज और पूर्व सांसद दरोगा प्रसाद सरोज भी इस सीट पर भाजपा के टिकट के दावेदार थे।

विज्ञापन
 

इसके अलावा वाराणसी की मेयर अपराजिता सोनकर को भी इस सीट से दावेदार बताया जा रहा था। नीलम सोनकर 2009 में भी लालगंज सीट से ही चुनाव लड़ी थीं और दूसरा स्थान प्राप्त की। इस समय लालगंज की सीट बसपा के डॉ. बलिराम के हाथों लगी थी। वहीं, सपा से दरोगा सरोज तीसरे स्थान पर थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

2014 के लोकसभा चुनाव में नीलम सोनकर 3 लाख 24 हजार 16 वोट पा कर जीती थीं। वहीं, सपा के बेचई सरोज दूसरे और बसपा के डॉ. बलिराम तीसरे स्थान पर थे। बता दें कि नीलम सोनकर नगर पालिका परिषद आजमगढ़ के चेयरमैन पद का चुनाव लड़ कर राजनीति में प्रवेश की थीं। 2014 में सांसद चुने जाने के बाद जनता और कार्यकर्ताओं से इनकी दूरी हमेशा ही चर्चा में रही, जिसके चलते ही दावेदारी में सबसे नीचले पायदान पर चल रही थीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed