फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BJP's backward Conference

‘धोखेबाजों को सबक सिखाने का वक्त’

Mon, 28 Nov 2016 01:33 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी Updated Mon, 28 Nov 2016 01:33 AM IST
विज्ञापन
BJP's backward Conference
भाजपा का पिछड़ा वर्ग सम्मेलन
भाजपा के चार विधानसभा क्षेत्रों के पिछड़ा वर्ग सम्मेलन में रविवार को एकजुट होकर यूपी को जातिवाद की राजनीति से मुक्त कराने का आह्वान किया गया। नेताओं ने कहा कि प्रदेश में पिछड़े वर्ग के अधिकारों के साथ धोखा करने वालों को सबक सिखाने का वक्त आ गया है। इस दौरान अस्सी की नागपुर वाटिका के सम्मेलन में पिछड़ों की जगह अगड़ों के आने की वजह से नेताओं के बीच नुख्ताचीनी भी होती रही।
विज्ञापन

 
पिछड़ा वर्ग सम्मेलन में यूपी की उपजाऊ जमीन खूबियों का खूब बखान हुआ। प्रदेश महामंत्री और पिछड़ा वर्ग सम्मेलन के संयोजक अशोक कटारिया ने कहा कि यूपी की इस धरती पर भगवान विष्णु को भी दो बार आना पड़ा एक बार राम बनकर तो दूसरी बार कृष्ण
विज्ञापन

बनकर इसी  प्रदेश में आए थे। इस पावन धरती को अपराध मुक्त, भ्रष्टाचार मुक्त बनाने के लिए जनता को आगे आना होगा। इस मौके पर पूर्व प्रदेश मंत्री विक्रमाजीत मौर्य, एमएलसी केदारनाथ सिंह, संजय भारद्वाज, आरपी कुशवाहा उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
कैंट की विधायक ज्योत्सना श्रीवास्तव, सुभाष गुप्ता, अशोक यादव, डॉ राजेश जायसवाल, प्रकाश यादव ने विचार व्यक्त किए। डॉ. राकेश त्रिवेदी, मंत्री शंकर गिरी,मंत्री महेश चंद श्रीवास्तव, सुधीर मिश्रा समेत तमाम लोग उपस्थित थे। उधर, कोरौताके सम्मेलन में सपा, बसपा पर हमला बोलते हुए कटारिया ने कहा कि दोनों पार्टियां उत्तर प्रदेश को इस कदर भ्रष्टाचार की आग में झोंकने में लगी हैं।  पिछडे वर्ग के लोगों को सपा बसपा ने ही छला है।


बतौर विशिष्ट अतिथि अनिल राजभर ने कहा कि पिछड़ा वर्ग के लोगों को चुनाव में अपनी ताकत का अहसास कराना होगा। कार्यक्रम का संचालन प्रहलाद गुप्ता ने किया। इस दौरान संकठा पटेल, अशोक राय, विरेंद्र पटेल, हंसराज विश्वकर्मा, आरपी पटेल सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed