फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   bjp relase his news candidate list for purvanchal, three new name

भाजपा की नई सूची से मचा घमासान,एक को बदला, तीन नए नाम घोषित किए

Sun, 12 Feb 2017 10:28 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Sun, 12 Feb 2017 10:28 PM IST
विज्ञापन
bjp relase his news candidate list for purvanchal, three new name
वाराणसी - फोटो : SELF
भाजपा ने रविवार को चार उम्मीदवारों की घोषणा और कर दी है। इसमें एक स्थान पर पहले से घोषित उम्मीदवार का टिकट बदलकर नया प्रत्याशी घोषित किया गया है।  पूर्वांचल में वाराणसी की पिंडरा सीट से डा. अवधेश सिंह, सोनभद्र की ओबरा से संजय गोड़ और बलिया की सिकंदरपुर विधानसभा सीट से संजय यादव को प्रत्याशी बनाया है।
विज्ञापन


आजमगढ़ की सगड़ी सीट से गोपाल निषाद की जगह देवेंद्र सिंह को टिकट दिया है। भाजपा ने अब तक 383 उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं। अपना दल के लिए 12 सीटें और भारतीय समाज पार्टी के लिए आठ सीटें छोड़ी गई हैं।  
विज्ञापन


पिंडरा सीट के प्रत्याशी को लेकर अपना दल (स) के कार्यकर्ताओं में नाराजगी है। कई पदाधिकारियों ने इस्तीफा देकर सोमवार को कृष्णा गुट में शामिल होने का निर्णय लिया है। उधर, सगड़ी सीट से गोपाल निषाद का टिकट कटने पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने पुतला फूंक कर विरोध जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा ने जिन उम्मीदवारों की घोषणा की है, उनमें एक ठाकुर, एक यादव, एक भूमिहार व एक अनुसूचित जनजाति का है।

इस प्रकार भाजपा ने अब तक घोषित 383 उम्मीदवारों में 65 ब्राह्मण, 65 ठाकुर, 25 वैश्य, 6-6 टिकट सिख व कायस्थों, 15 टिकट जाट और 103 टिकट अति पिछड़ों को दिए गए हैं। महिलाओं के हिस्से में 46 टिकट आए हैं।

नए नामों के पीछे यह है पृष्ठभूमि

bjp relase his news candidate list for purvanchal, three new name
भाजपा - फोटो : amar ujala
रविवार को घोषित किए उम्मीदवारों में देवेन्द्र सिंह भाजपा नेता स्व. रामजी सिंह के रिश्तेदार हैं।
वह भाजपा में विभिन्न पदों पर भी रहे हैं। बलिया की सिकंदरपुर सीट से उम्मीदवार संजय यादव पार्टी के पुराने कार्यकर्ता हैं और पहले भी चुनाव लड़ चुके हैं।

पिंडरा से प्रत्याशी डॉ. अवधेश सिंह लोकसभा चुनाव के दौरान भाजपा में आए थे।
सिंह भी पहले कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ते रहे हैं। ओबरा सीट अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित है। यहां से उम्मीदवार संजय गोड भी पार्टी के पुराने कार्यकर्ता हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed