फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BJP regional in-charge visit Kashi today welcomed in four districts hold deliberations across meetings

UP: आज काशी आएंगे BJP के क्षेत्रीय प्रभारी, चार जिलों में होगा स्वागत; तीन संगठनात्मक बैठकों में करेंगे मंथन

Tue, 11 Aug 2026 06:08 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Tue, 11 Aug 2026 06:08 AM IST
सार

Varanasi News: भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष और काशी क्षेत्र के नवनियुक्त प्रभारी रमेश सिंह मंगलवार को पहली बार दो दिवसीय प्रवास पर काशी आएंगे। सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, जौनपुर और वाराणसी में उनका स्वागत होगा। सर्किट हाउस में तीन संगठनात्मक बैठकें होंगी। इनमें पार्टी संगठन, पदाधिकारियों और 13 अगस्त की तिरंगा यात्रा की तैयारियों की समीक्षा की जाएगी।

विज्ञापन
BJP regional in-charge visit Kashi today welcomed in four districts hold deliberations across meetings
भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष और काशी क्षेत्र के नवनियुक्त प्रभारी रमेश सिंह। - फोटो : संवाद

विस्तार

भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष और काशी क्षेत्र के नवनियुक्त प्रभारी रमेश सिंह मंगलवार को पहली बार दो दिवसीय प्रवास पर काशी आएंगे। उनके आगमन को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। काशी क्षेत्र के सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, जौनपुर और वाराणसी में अलग-अलग स्थानों पर उनका स्वागत किया जाएगा।

विज्ञापन


भाजपा काशी क्षेत्र के अध्यक्ष अशोक चौरसिया के अनुसार, रमेश सिंह मंगलवार को लखनऊ से रवाना होकर सुल्तानपुर और जौनपुर होते हुए बाबतपुर पहुंचेंगे। वहां से दोपहर करीब 12 बजे सर्किट हाउस आएंगे। यहां उनके दो दिवसीय प्रवास के दौरान संगठन से जुड़ी महत्वपूर्ण गतिविधियों पर मंथन होगा।
विज्ञापन


सर्किट हाउस में पहली संगठनात्मक बैठक दोपहर 12 बजे के बाद होगी। इसमें काशी क्षेत्र के सभी 16 संगठनात्मक जिलों से जुड़े प्रमुख जनप्रतिनिधि और पदाधिकारी शामिल होंगे। बैठक में लोकसभा और राज्यसभा सांसद, विधायक, मेयर, जिला पंचायत अध्यक्ष, नगर पालिका और नगर पंचायत अध्यक्ष के अलावा काशी क्षेत्र में रहने वाले प्रदेश व क्षेत्र पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। सातों मोर्चों के क्षेत्र अध्यक्ष, सभी 16 जिलों के जिलाध्यक्ष और जिला प्रभारी भी बैठक में हिस्सा लेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी बैठक अपराह्न तीन बजे होगी। इसमें वाराणसी महानगर और जिले के सभी पदाधिकारी, सातों मोर्चों के महानगर व जिलाध्यक्ष, जिले और महानगर के कुल 33 मंडल अध्यक्ष तथा मंडल प्रभारी शामिल होंगे। बैठक में संगठन को मजबूत करने और आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों पर चर्चा की जाएगी।

शाम पांच बजे तीसरी बैठक प्रस्तावित है। इसमें 13 अगस्त को जिले में निकलने वाली तिरंगा यात्रा की तैयारियों की समीक्षा की जाएगी। इसके लिए बनाई गई व्यवस्था टोली के साथ क्षेत्र प्रभारी कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप देंगे। बैठकों के बाद रमेश सिंह शाम छह बजे श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन करेंगे। इसके बाद सर्किट हाउस में रात्रि विश्राम करेंगे। बुधवार सुबह वह लखनऊ के लिए रवाना होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed