फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BJP MP says that she become MP through reservation

भाजपा सांसद का बयान, अगर मेरी सीट आरक्षित नहीं होती तो नहीं बन पाती सांसद

Fri, 14 Sep 2018 10:25 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Updated Fri, 14 Sep 2018 10:25 AM IST
विज्ञापन
BJP MP says  that she become MP through reservation
बहराइच की भाजपा सांसद साध्वी सावित्री बाई फुले - फोटो : amar ujala

विज्ञापन
 बहराइच की भाजपा सांसद साध्वी सावित्री बाई फुले ने कहा कि हम किसी के गुलाम नहीं है। यदि मैं सांसद बनी हूं तो वह बाबा साहब डा. भीमराव आंबेडकर की देन है। उनके द्वारा संविधान में दी गई व्यवस्था के अनुसार मेरी सीट आरक्षित नहीं होती तो क्या मैं सांसद बन पाती।  

पढ़ेंः  भाजपा सांसद ने कहा, आरक्षण को समाप्त करने की साजिश कर रही केंद्र सरकार 
विज्ञापन


वो गुरुवार को गाजीपुर जिले के बाराचवर रामलीला मैदान में ‘भीम जागरण’ महोत्सव में बोल रहीं थीं। इसमें दलित समुदाय को संविधान में मिले अधिकारों से सामंती सोच के लोगों द्वारा वंचित करने की साजिश के प्रति सचेत किया गया। उन्होंने कहा कि सामंती सोच के लोगों द्वारा चलाई जाने वाली पार्टी में क्या मुझे टिकट मिल पाता।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह लोग संविधान जलाकर 85 प्रतिशत लोगों का हक हड़पना चाहते हैं। कभी कांग्रेस ने इस देश को लूटा और अब राम नाम जपने वाले लूट रहे हैं। आज जरूरत इस बात की है कि दलित समाज एवं मुस्लिम समाज एक साथ होकर समाज और राजनीति में परिवर्तन लाए। लोगों से अपने वोट का सही जगह इस्तेमाल करने की अपील किया।

 

ब्राह्मण समाज की चंगुल से निकलने पर ही दलित समाज

BJP MP says  that she become MP through reservation
जेएनयू के प्रो. डा. महेंद्र प्रताप राणा ने कहा कि जब तक ब्राह्मण समाज की चंगुल से दलित समाज नहीं निकलेगा, उस वक्त तक उसकी तरक्की नहीं होगी। जितनी कमाई मंदिरों से होती है, उतनी भारत सरकार की भी नहीं है।

नमो बुद्धाये जनसेवा समिति के प्रदेश अध्यक्ष अक्षयवर नाथ कन्नौजिया ने कहा कि आज सरकार में बैठे लोग संविधान के अनुसार नहीं, बल्कि मनोवादी ग्रंथ के मुताबिक इस देश का संचालन करना चाहते हैं। जब तक दलित समाज का एक भी बच्चा जिंदा रहेगा, संविधान बदलने नहीं दिया जाएगा।

कार्यक्रम में डा. भीमराव आंबेडकर के सपने को आगे बढाने के लिए वह जीवन पर्यंत दलित समुदाय को जगाने वाले कामरेड हरिवंशी मास्टर का सम्मान किया गया। कपिल देव केशरी ने अतिथियों का स्वागत किया एवं मुख्य अतिथि को भगवान बुद्ध की प्रतिमा भेंट की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed