फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BJP MP Ravi kishan worship in kashi vishwanath temple satement on congress in varanasi

भाजपा के सांसद रवि किशन ने बाबा दरबार में लगाई हाजिरी, कांग्रेस पर जमकर साधा निशाना

Sat, 13 Jul 2019 05:28 PM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: Sayali Maurya Updated Sat, 13 Jul 2019 05:28 PM IST
विज्ञापन
BJP MP Ravi kishan worship in kashi vishwanath temple satement on congress in varanasi
भाजपा के सांसद रवि किशन - फोटो : अमर उजाला

गोरखपुर से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नवनिर्वाचित सांसद रवि किशन ने शनिवार को काशी विश्वनाथ के दरबार में मत्था टेका। इस दौरान रवि किशन पत्रकारों से मुखातिब हुए। उन्होंने कहा कि काशी विश्वनाथ से मैंने मन्नत मांगी थी कि मैं लोकसभा चुनाव 2019 जीतने के बाद बाबा विश्वनाथ के दर पर आऊंगा। संसद सत्र चलने के कारण बाबा विश्वनाथ के दरबार में हाजिरी नहीं लगा पा रहा था, आज मौका मिला तो आ गया।

विज्ञापन


रवि किशन ने कहा कि कांग्रेस ने देश का शोषण किया है और अब यह पार्टी खत्म होने की कगार पर है। कांग्रेस जल्द ही विलुप्त हो जाएगी। रवि किशन ने कहा कि कांग्रेस ने गरीबों का हक मारा है। भाजपा द्वारा पैसे लेकर इस्तीफे दिलवाने वाले कांग्रेस के आरोप पर रवि किशन ने कहा कि ये मोदी मैजिक है। लोग स्वयं इस्तीफा देकर भाजपा में शामिल हो रहे हैं। 
विज्ञापन


वहीं देश में हो रही मॉब लिंचिंग को रवि किशन ने विपक्ष की साजिश करार दिया। रवि किशन ने कहा कि ये भारतीय जनता पार्टी का नाम खराब करने की साजिश है। हमें पता चला है कि विपक्ष के लोग अब प्रधानमंत्री की चल रही महत्वकांक्षी योजनाओं में बिचौलिए बनकर सुविधाएं लोगों तक नहीं पहुंचने दे रहे हैं। रवि किशन ने कहा कि मैं जनता से कहना चाहूंगा कि ऐसे लोगों को पकड़कर थाने ले जाएं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

BJP MP Ravi kishan worship in kashi vishwanath temple satement on congress in varanasi
काशी विश्वनाथ का दर्शन कर लके लौटते रवि किशन - फोटो : अमर उजाला

रवि किशन ने कहा कि राजनीति सीरियस चीज है। इसे आप मजाक में नहीं ले सकते। आप छुट्टियां लेकर यूरोप घूमने नहीं जा सकते। मैं खुद शूटिंग छोड़कर सदन में समय दे रहा हूं, क्योंकि मेरी कथनी और करनी में अंतर नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed