फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BJP MP Ravi Kishan in varanasi told Global Hunger Index is conspiracy targeted new president of Congress

Varanasi: सांसद रवि किशन ने ग्लोबल हंगर इंडेक्स को बताया बड़ी साजिश, कांग्रेस के नए अध्यक्ष पर साधा निशाना

Thu, 20 Oct 2022 06:53 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 20 Oct 2022 06:53 PM IST
सार

गोरखपुर के सांसद रवि किशन गुरुवार को वाराणसी पहुंचे। सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने हालिया जारी ग्लोबल हंगर इंडेक्स पर सवाल उठाया। 

विज्ञापन
BJP MP Ravi Kishan in varanasi told Global Hunger Index is conspiracy targeted new president of Congress
वाराणसी के सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत करते रवि किशन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोरखपुर के सांसद रवि किशन ने हाल ही में 121 देशों के 2022 के ग्लोबल हंगर इंडेक्स में भारत की 107वीं रैकिंग पर सवाल उठाते हुए इसे बड़ी साजिश बताया। वाराणसी में पत्रकारों से बात करते हुए रवि किशन ने कहा कि पिछले ढाई साल से सरकार देश भर में 135 करोड़ लोगों को अनाज दे रही है। जब पता चल रहा है कि देश की जीडीपी का ग्रोथ भी 13.50 प्रतिशत है। ऐसे में भारत को विश्व गुरू बनने से रोकने के उद्देश्य से ऐसा किया जा रहा है। उन्होंने कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे पर भी निशाना साधा।

विज्ञापन


सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत में रवि किशन ने कहा कि जिस तरह से सरकार आम लोगों की सुख सुविधाओं पर विशेष ध्यान देने के साथ ही अलग-अलग योजनाएं चला रही है। उससे वर्ष 2035 तक भारत विश्व गुरू बनने के लिए तैयार है। इसके बाद भी इस तरह की रैकिंग देख बहुत आश्चर्य हो रहा है।
विज्ञापन


खड़गे केवल एक पोस्टर
कांग्रेस के अध्यक्ष पद पर मल्लिकार्जुन खड़गे के चुने जाने के सवाल पर रवि किशन ने कहा कि 22 साल बाद कांग्रेस को अध्यक्ष मिलना बहुत अच्छी बात है। इसके लिए खड़गे बधाई के पात्र हैं। यह भी जानना होगा कि खड़गे केवल एक पोस्टर है, रिमोट कंट्रोल तो 10 जनपथ है। केवल चेहरा ही बदला है, सारा ऑपरेशन गांधी परिवार से हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पाकिस्तान का साथ देने के चीन के कदम पर रवि किशन ने कहा कि किसी का साथ कोई दे दे लेकिन यह जानना होगा कि भारत अब विकास की ओर तेजी से बढ़ रहा है। अब हम स्वदेशी हेलिकॉप्टर भी बना रहे हैं। कश्मीर में टारगेट कीलिंग पर रवि किशन ने कहा कि पिछली सरकारों में रहने वालों ने यहां एक ही विचारधारा के लोगों के रहने की जो पद्धति शुरू की थी, अब उसमें बदलाव है। सरकार ने बहुत हद तक नियंत्रण पा लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed