फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BJP MP manoj tiwari talk in amar ujala samvad

बनारस में सांसद मनोज तिवारी ने कहा, मैं बस का खलासी

Fri, 29 Jun 2018 02:19 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Updated Fri, 29 Jun 2018 02:19 PM IST
विज्ञापन
BJP MP manoj tiwari talk in amar ujala samvad
भाजपा सांसद मनोज तिवारी - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष और सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जिस देश रूपी बस के ड्राइवर हैं, मैं उस बस में खलासी से ज्यादा कुछ नहीं हूं लेकिन यह मालूम है कि बस अब चलने लगी है, दौड़ने लगी है। बैक मिरर भी लग गया है। इसी रूप में जनता की मूलभूत जरुरतों को पूरा करने में लगा रहूंगा।
विज्ञापन


मनोज तिवारी बुधवार को बनारस के अमर उजाला कार्यालय में संवाद में बातचीत कर रहे थे। अपनी कर्मस्थली वाराणसी को हमेशा याद रखने वाले मनोज तिवारी ने व्यक्तिगत, व्यवसायिक दक्षता और राजनीतिक सोच के हर पहलू पर खुलकर बात की।
विज्ञापन


इसके अलावा उन्होंने कहा कि वह नई भूमिका को बखूबी निभा रहे हैं। राजनीतिक दांव-पेंच के बीच गीत-संगीत के प्रति उनका प्यार कायम है। इसके लिए वह किसी न किसी तरह मौका निकाल ही लेते हैं। उन्हें यह कहने में कोई हर्ज नहीं लगता कि गाना गाना और गीत लिखना उनका पहला प्यार है। यह प्यार बरकरार है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहते हैं-अब इसी दिल-दिमाग और कलम को देशहित में समाजसेवा के लिए प्रयोग कर रहा हूं। बिना किसी बनावट के उन्होंने माना कि गायन और अभिनय में हमेशा तालियां ही मिलती थीं। राजनीति में आने के बाद गालियां भी सुननी पड़ती हैं।

ऐसे में 20 साल की लगातार मेहनत से बने मुकाम के बाद राजनीति में ही आगे बढ़ने पर कश्मकश होती है कि लोग मुझे समझ नहीं रहे मगर अब इसी का नशा हो गया है।

दरअसल, समझ लिया है कि हम जैसे लोग भी बदलाव ला सकते हैं। कुछ समय पहले लगता था कि यह असंभव है। केंद्र सरकार के चार साल के कार्यकाल में कमजोर प्रदर्शन वाले क्षेत्रों-मुद्दों पर सीधे जवाब के बजाय बोले-अयोध्या में श्रीराम मंदिर का निर्माण शुरू नहीं हो पा रहा है।

दरअसल, हमारा कानून पर विश्वास और न्यायालय का सम्मान है। हमारी आस्था कम नहीं हुई है। बाबा साहब के संविधान और न्यायालय पर पूरा विश्वास है।

2019 में फिर सरकार बनेगी

BJP MP manoj tiwari talk in amar ujala samvad
संवाद करते मनोज तिवारी - फोटो : अमर उजाला
मनोज तिवारी का कहना है कि मोदी सरकार व्यवस्था परिवर्तन के लिए काम कर रही है। 2019 में एनडीए के सांसद बढ़ेंगे। लोग जान गए हैं कि पीएम मोदी के बारे में काल्पनिक भय दिखाया गया था। पीएम मोदी भयकारी नहीं लाभकारी हैं।

राजनीतिक दलों द्वारा तेजपत्ते की तरह इस्तेमाल हो चुका मुस्लिम समाज समझ गया है कि मोदी सरकार तुष्टिकरण ही तो नहीं कर रही है। गंभीरता से उनके बुनियादी मसायल हल कर रही है।

दावा किया-मोदी के दोबारा पीएम बनने पर हम निर्धारित लक्ष्य ही हासिल नहीं कर पाएंगे, पारदर्शी कामकाज के बूते 2022 तक कई राजनीतिक भ्रम भी तोड़ देंगे। वजह केवल इतनी सी है कि पीएम मोदी की नीयत पर विरोधी भी संदेह नहीं करते।

वहीं दिल्ली के अगले मुख्यमंत्री बनने के सवाल पर तिवारी का कहना है कि दिल्ली तो पूरा भारत है। यहां देश के कोने-कोने का आदमी रहता है। हर संस्कृति है यहां। दिल्ली की राजनीति में हूं तो देश की सियासत का अहम हिस्सा हूं।

सांसद के रूप में अपने क्षेत्र में चार साल में नौ हजार करोड़ रुपये के विकास कार्य कराए हैं। दिल्ली की 19 मलिन बस्तियों में रात गुजार कर उनकी मुश्किलों को महसूस किया है। उन्हें दूर करना है। वह यह भी बताते हैं कि गोरखपुर में योगी आदित्यनाथ के खिलाफ वह चुनाव लड़े नहीं थे, उन्हें लड़ा दिया गया था।

बाद में उनसे पीएम मोदी ने कहा था कि उन्हें राजनीति में आना चाहिए। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने उन्हें पार्टी से जोड़ा और विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने उन्हें चुनाव मैदान में उतरने की जानकारी दी।

अध्यक्ष पद के बदलाव पर बोले, यह कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के लोग अफवाह फैलाते हैं। भ्रष्टाचार का आरोप नहीं लगा सकते तो ऐसे ही बातों से ध्यान भटकाने में लग जाते हैं।  

भोजपुरी फिल्मों में फूहड़ता जल्द बंद होगी 

BJP MP manoj tiwari talk in amar ujala samvad
अमर उजाला कार्यालय में मनोज तिवारी - फोटो : अमर उजाला
बतौर कलाकार तिवारी मानते हैं कि भोजपुरी फिल्मों में फूहड़ता बढ़ रही है। कहते हैं कि भोजपुरी फिल्मों में यहां की संस्कृति को समाहित करने की जरूरत है।

उन्होंने सूचना प्रसारण मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर, संस्कृति मंत्री महेश शर्मा और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर फूहड़ता फैलाने वालों को सजा देने के लिए कानून बनाने की मांग की है।

चाहता हूं कि इसकी शुरुआत यूपी से हो। दो-तीन महीने में इस बारे में कड़े नियम बनने की उम्मीद है। पूर्वांचल में फिल्म सिटी स्थापित करने के अभिनेता रवि किशन के सपने के सवाल पर तिवारी ने कहा कि मैं उनसे सहमत हूं। ये काम मुंबई में रहते हुए तो नहीं होगा।

वैसे इसी क्रम में वह शानदार फिल्म निर्माण नीति बनाने के लिए अखिलेश यादव सरकार और सपा सांसद जया बच्चन की तारीफ करने में भी पीछे नहीं हटे।

उन्होंने कहा कि फिल्म नीति के चलते पूरा उत्तर प्रदेश ही फिल्म सिटी बन गया है। भाजपा ने उसी नीति को बरकरार रखा है। कई फिल्मों की शूटिंग भी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed