{"_id":"5b325f3b4f1c1bf36e8ba120","slug":"bjp-mp-manoj-tiwari-gave-statement-on-shatrughan-sinha","type":"story","status":"publish","title_hn":"बनारस में बोले मनोज तिवारी, उल्लू को नहीं दिख रही बहार क्या करें, जब... ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बनारस में बोले मनोज तिवारी, उल्लू को नहीं दिख रही बहार क्या करें, जब...
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Wed, 27 Jun 2018 02:01 PM IST
विज्ञापन
मनोज तिवारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा सांसद शत्रुघ्न सिन्हा के केंद्र सरकार पर हमला बोलने पर दिल्ली भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने शायराना अंदाज में कहा कि ‘उल्लू को नहीं दिख रही बहार क्या करे, जब दिख ही नहीं रहा तो सरकार क्या करें’।
बनारस में कैंट स्थित लक्ष्मी हास्पिटल में मंगलवार को पत्रकारों के सवाल पर पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा पर निशाना साधते हुए कहा कि सभी स्वार्थी लोग हैं। स्वार्थ सिद्ध नहीं हुआ तो ऐसा बोल रहे हैं। कुछ लोग इस सरकार के साल भर भी नहीं हुआ और बोलना शुरू कर दिए थे। दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कई लोगों का दर्द है विकास इतना तेजी से विकास क्यों हो रहा है।
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें को सिर्फ खांसी है। मोहल्ला क्लिनिक में खांसी का इलाज नहीं है कि वे फाइव स्टार हास्पिटल में अपना इलाज कराने गए हैं। आप के लोगों को दिल्ली की जनता बाल्टी और डंडा लेकर खोज रही है। वहां से भाग कर बनारस आकर सभा कर रहे हैं।
विज्ञापन
भाजपा कांग्रेस के आपातकाल का जिक्र करती है तो राहुल गांधी को परेशानी होती है। उनके पुरखों का काला कारनामा आपातकाल है। आपातकाल का जिक्र करते हुए कहा कि जब वे मीसाबंदी के लोगों से मिले तो उनका दर्द सुनकर आंख में आंसू आ गया है।
मोदी सरकार में अभिव्यक्ति की आजादी है। कांग्रेस के कार्यकाल में कोई प्रधानमंत्री को कुछ नहीं बोल सकता था अब कोई भी प्रधानमंत्री को कुछ भी बोल दे रहा है। यह अभिव्यक्ति की आजादी नहीं तो क्या है। मनोज तिवारी ने बाबा का दर्शन पूजन किया और गंगा आरती देखी। वे बुधवार को दिल्ली रवाना हो जाएंगे।