{"_id":"5b8d4ad042c7924666423674","slug":"bjp-mla-surendra-singh-took-bless-to-pm-modi-mother","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा विधायक ने प्रधानमंत्री की मां के छूए पैर, मांगा यह आशीर्वाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा विधायक ने प्रधानमंत्री की मां के छूए पैर, मांगा यह आशीर्वाद
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बलिया
Updated Tue, 04 Sep 2018 10:26 AM IST
विज्ञापन
भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के बलिया में बैरिया से भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह अक्सर अपने बयानों से चर्चा में रहते हैं। इस बार विधायक ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के घर जा कर उनकी मां से आशीर्वाद लिया है।
सुरेंद्र सिंह रविवार को गुजरात के जामनगर में आयोजित सवर्ण जाति के सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने गए थे। कार्यक्रम समापन के बाद वह गांधीनगर चले गए। सोमवार की सुबह गांधीनगर स्थित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास पर जाकर उन्होंने उनकी 100 वर्षीय मां हीरा बेन का पैर छूकर आशीर्वाद लिया।
उन्होंने कहा कि आपने यशस्वी पुत्र पैदा किया है, जो देश का प्रधानमंत्री है। मुझे आशीर्वाद दें कि जीवन में सत्य के मार्ग पर अडिग रहूं। प्रधानमंत्री की माता ने विधायक के सिर पर हाथ रखकर आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन
विधायक ने बताया कि जिस सादगी का जीवन प्रधानमंत्री का परिवार गांधीनगर में जी रहा है, वह अपने आप में उल्लेखनीय और अनुकरणीय है। परिजनों में लेशमात्र का अहंकार नहीं है कि उनके परिवार का व्यक्ति प्रधानमंत्री हैं और विश्व के लोकप्रिय नेताओं में से एक है।