फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विधानसभा चुनावों में भाजपा की हार मानी जाएगी एससी-एसटी एक्ट का प्रभाव : बीजेपी विधायक

Tue, 11 Dec 2018 11:42 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बलिया
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बलिया Updated Tue, 11 Dec 2018 11:42 AM IST
विज्ञापन
BJP MLA surendra singh statement on five state assembly election result
भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह
बलिया के बैरिया से भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह ने कहा है  कि पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी हारती है तो इसे एससी-एसटी एक्ट का प्रभाव माना जाएगा।सोमवार को बैरिया तहसील क्षेत्र में आयोजित सामूहिक विवाह कार्यक्रम के बाद पत्रकार वार्ता के दौरान उन्होंने यह बयान दिया। आगे की स्लाइड्स में देखें..

 
BJP MLA surendra singh statement on five state assembly election result
भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह - फोटो : ani
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के काम और इमान पर भले हम जुट जाएंगे लेकिन यदि हार होती है तो निश्चित ही एससी-एसटी एक्ट के चलते होगी। 

 
BJP MLA surendra singh statement on five state assembly election result
सुरेंद्र सिंह - फोटो : SELF
उन्होंने कहा कि मैं निश्चित रूप से कह सकता हूं कि जिस दिन जिस समय भारतीय राजनीति में भारत की धरती पर सवर्ण मानसिकता के लोगों का चिंतन और पुरुषार्थ समाप्त कर दिया जाएगा। मेरा दावा है कि भारत आत्माहीन हो जाएगा। इसलिए सवर्णो को अपमानित करके कोई भारत को शक्तिशाली बनाने की स्थिति में नहीं है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
BJP MLA surendra singh statement on five state assembly election result
बीजेपी विधायक सुरेंद्र सिंह
विधायक ने कहा कि दलित भी हमारा भाई है लेकिन सवर्णो का अपमान करके दलित को आसमान पर चढ़ाना कही से प्रासंगिक नहीं है। सबका सम्मान करना चाहिए। इसलिए यदि परिणाम हमारे पक्ष में नहीं आया तो निश्चित रूप से उसके पीछे वजह एससी-एसटी एक्ट होगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed