फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   bjp mla surendra singh said Incurable diseases are also cured by consuming cow urine ballia

भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह बोले- गोमूत्र के सेवन से लाइलाज रोग भी हो जाते हैं ठीक

Thu, 12 Sep 2019 04:36 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Thu, 12 Sep 2019 04:36 PM IST
विज्ञापन
bjp mla surendra singh said Incurable diseases are also cured by consuming cow urine ballia
भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह (फाइल फोटो)। - फोटो : अमर उजाला

अपने बयानों के लिए चर्चा में रहने वाले बलिया जिले के बैरिया से विधायक सुरेंद्र सिंह एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं। इस बार उन्होंने गोमूत्र को लेकर बात कही है। इससे पहले भी बुधवार को उन पर एक अधीक्षण अभियंता ने जान से मारने का आरोप लगाया था।

विज्ञापन


विधायक सुरेंद्र सिंह ने गोमूत्र को कैंसर जैसे लाइलाज रोग में लाभकारी बताया। उन्होंने  कहा कि गोमूत्र के नियमित सेवन से अनेक बीमारियां जड़ से ठीक हो जाती हैं। अगर स्वस्थ्य आदमी गोमूत्र का सेवन करे तो उसे कोई रोग नहीं होगा।
विज्ञापन


विधायक गुरुवार को बैरिया डाक बंगले पर पत्रकारों से मुखातिब थे। उन्होंने कहा कि कैंसर के अलावा तपेदिक, गैस्ट्रिक, पेट की पथरी, श्वास रोग सहित कई तरह की बीमारियों से ग्रस्त लोगों ने लगातार गोमूत्र का सेवन कर अपने को रोगमुक्त कर लिया है। यहां तक कि कुष्ठ के रोगी भी गोमूत्र से निरोगी काया प्राप्त कर लेते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर विधायक ने कई लोगों से मुलाकात कराई जो कई रोगों से ग्रस्त थे, और गोमूत्र के सेवन से निरोग हो गए। सुरेंद्र सिंह ने कहा कि सुबह-सुबह खाली पेट चार चम्मच गोमूत्र को पानी में मिलाकर पी लेने के बाद कम से कम एक घंटे तक कुछ भी सेवन न करने से गोमूत्र अत्यंत लाभकारी होता है।

सफेद दाग और लेप्रोसी से बने घाव को गोमूत्र से धोने से त्वचा ठीक हो जाती है। यही नहीं फसलों पर गोमूत्र व नीम की पत्ती का घोल छिड़कने से फसलों का कीटों से बचाव होता है और उत्पादन भी अच्छी होती है। उन्होंने जोर देकर कहा कि गोमूत्र को आयुर्वेद ने भी जीवन के लिए लाभदायक माना है।

अपने विवादास्पद बयानों के लिए जाने जाने वाले विधायक सुरेंद्र सिंह को गोमूत्र पर दिए गए बयान क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। कुछ लोग इसका समर्थन कर रहे हैं तो कुछ लोग उसे कोरी कल्पना कहकर सिरे से खारिज कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed