फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BJP MLA surendra singh gave statement on hanumam after CM yogi

सीएम योगी के बयान पर भाजपा विधायक ने कहा, हनुमानजी अवतरित हैं किसी जाति के नहीं

Fri, 30 Nov 2018 11:56 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बलिया
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बलिया Updated Fri, 30 Nov 2018 11:56 AM IST
विज्ञापन
BJP MLA surendra singh gave statement on hanumam after CM yogi
भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह
राजस्थान में मंगलवार को एक चुनावी सभा में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा हनुमानजी पर दिए गए बयान का बलिया के बैरिया से भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह ने बचाव किया है। सुरेंद्र सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री ऐसा बयान नहीं दे सकते।
विज्ञापन


उनकी बातों को तोड़ मरोड़ कर पेश किया जा रहा है। हनुमानजी अवतरित हैं किसी जाति के नहीं हैं। मुख्यमंत्री द्वारा हनुमानजी को कथित तौर पर दलित बताया गया था। भाजपा विधायक ने इस पर असहमति जताते हुए कहा कि किसी देवता को जाति से जोड़ना सही नहीं है।
विज्ञापन


यह बातें उन्होंने गुरुवार को पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहीं। उन्होंने कहा कि भगवान जाति से परे होते हैं। वह तो सभी जातियों के हैं। भगवान को किसी जाति से जोड़ना उनके विचार से उचित नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बतातें चले कि योगी ने गत मंगलवार को राजस्थान में अलवर जिले के मालाखेड़ा में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए भगवान हनुमान को दलित, वनवासी, गिरवासी और वंचित कहा था। योगी के इस बयान से नाराज राजस्थान सर्व ब्राह्मण महासभा ने उन्हें कानूनी नोटिस भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed