{"_id":"5c0005b5bdec2241852c4dd2","slug":"bjp-mla-surendra-singh-gave-statement-on-hanumam-after-cm-yogi","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम योगी के बयान पर भाजपा विधायक ने कहा, हनुमानजी अवतरित हैं किसी जाति के नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम योगी के बयान पर भाजपा विधायक ने कहा, हनुमानजी अवतरित हैं किसी जाति के नहीं
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बलिया
Updated Fri, 30 Nov 2018 11:56 AM IST
विज्ञापन
भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान में मंगलवार को एक चुनावी सभा में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा हनुमानजी पर दिए गए बयान का बलिया के बैरिया से भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह ने बचाव किया है। सुरेंद्र सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री ऐसा बयान नहीं दे सकते।
उनकी बातों को तोड़ मरोड़ कर पेश किया जा रहा है। हनुमानजी अवतरित हैं किसी जाति के नहीं हैं। मुख्यमंत्री द्वारा हनुमानजी को कथित तौर पर दलित बताया गया था। भाजपा विधायक ने इस पर असहमति जताते हुए कहा कि किसी देवता को जाति से जोड़ना सही नहीं है।
यह बातें उन्होंने गुरुवार को पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहीं। उन्होंने कहा कि भगवान जाति से परे होते हैं। वह तो सभी जातियों के हैं। भगवान को किसी जाति से जोड़ना उनके विचार से उचित नहीं है।
विज्ञापन
बतातें चले कि योगी ने गत मंगलवार को राजस्थान में अलवर जिले के मालाखेड़ा में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए भगवान हनुमान को दलित, वनवासी, गिरवासी और वंचित कहा था। योगी के इस बयान से नाराज राजस्थान सर्व ब्राह्मण महासभा ने उन्हें कानूनी नोटिस भेजा है।