फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BJP MLA surendra singh do satyagrah for purvanchal expressway

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे में बलिया की उपेक्षा से नाराज भाजपा विधायक करेंगे सत्याग्रह

Tue, 17 Jul 2018 10:29 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया Updated Tue, 17 Jul 2018 10:29 AM IST
विज्ञापन
BJP MLA surendra singh do satyagrah for purvanchal expressway
बीजेपी विधायक सुरेंद्र सिंह
बलिया तक पूर्वाचल एक्सप्रेस-वे नहीं बनाए जाने की घोषणा से बैरिया के भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह मर्माहत हैं। एक्सप्रेस-वे को बलिया तक किए जाने किए जाने की मांग को लेकर वे अपनी ही सरकार के खिलाफ लखनऊ में सत्याग्रह करेंगे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा है कि बलिया की पिछले 70 वर्षों से उपेक्षा हो रही है। हमारी सरकार भी उपेक्षा कर रही है। उन्होंने कहा पहले वह सीएम और प्रधानमंत्री से मिलकर अपनी बात रखने की कोशिश करेंगे।
विज्ञापन


विधायक ने रविवार की शाम बलिया के चांदपुर स्थित अपने आवास पर पत्रकारों से बातचीत में कहा कि आजमगढ़ में प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के दौरान भी उम्मीद थी कि शायद मंच से पूर्वांचल एक्सप्रेस वे को बलिया तक लेकर जाने की घोषणा हो जाए लेकिन ऐसा नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

कहा कि आजादी की लड़ाई में बलिया का योगदान पूर्वांचल के किसी भी जनपद से ज्यादा रहा। इसके बावजूद उपेक्षा की जा रही है।
 

सीएम और पीएम की प्रंशसा

BJP MLA surendra singh do satyagrah for purvanchal expressway
विधायक ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रशंसा करते हुए कहा कि इनके नेतृत्व में देश और प्रदेश लगातार तरक्की कर रहा है। अगर इनकी नजर ए इनायत बलिया पर भी हो जाए तो जनपद के लोगों का भला हो जाएगा।

विधायक ने कहा कि पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के बाबत पहले मुख्यमंत्री जी से मिलकर अपनी बातें रखी जाएगी और प्रधानमंत्री जी से भी मिलने का प्रयास किया जाएगा। अगर सकारात्मक आश्वासन नहीं मिला तो पूर्वांचल एक्सप्रेस वे को बलिया से जोड़ने के लिए लखनऊ में सत्याग्रह करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed