{"_id":"5e1dc6eb8ebc3e87bc06ac3b","slug":"bjp-mla-surendra-singh-attack-on-oppossition-leader-ram-govind-chaudhary-caa-nrc-ballia","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सपा के बिना ट्यूनिंग वाले बाजा हैं राम गोविंद, अपना नाम बदलकर रख लें इस्लाम गोविंद- सुरेंद्र सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा के बिना ट्यूनिंग वाले बाजा हैं राम गोविंद, अपना नाम बदलकर रख लें इस्लाम गोविंद- सुरेंद्र सिंह
Tue, 14 Jan 2020 07:19 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Tue, 14 Jan 2020 07:19 PM IST
विज्ञापन
बलिया के भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह।
- फोटो : अमर उजाला
अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहने वाले भाजपा के विधायक सुरेंद्र सिंह एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार उन्होंने नेता प्रतिपक्ष राम गोविंद चौधरी पर हमला बोला है।
विज्ञापन
बलिया जिले के बैरिया के विधायक सुरेंद्र सिंह ने मंगलवार को कहा कि नेता प्रतिपक्ष राम गोविंद चौधरी सपा के ऐसे बाजा हैं, जिसमें कोई ट्यूनिंग नहीं है। नेता जो बोलेगा, वही बोल देंगे। उनके पास अगर चिंतन है तो अपना नाम राम गोविंद से बदल कर इस्लाम गोविंद या इस्लाम खान कर लें। तब इस्लाम और पाकिस्तान जिंदाबाद बोलने वालों को पेंशन देने का एलान करें।
विज्ञापन
बैरिया विधायक ने राम गोविंद चौधरी के सपा की सरकार बनने के बाद एनआरसी, सीएए का विरोध करने वालों को पेंशन देने के बयान पर ये बातें कहीं। चांदपुर स्थित आवास पर पत्रकारों से बातचीत करते हूए उन्होंने कहा कि पुलिस कमिश्नर व्यवस्था लागू करना उचित निर्णय है।
विज्ञापन
Trending Videos
लखनऊ और गौतम बुद्ध नगर में पुलिस कमिश्नर व्यवस्था पर कहा कि सिस्टम चाहे जो भी हो, जब तक कर्मचारी, अधिकारी और नेता समाज के प्रति संवेदनशील नहीं होंगे, कोई भी व्यवस्था लगा देने से परिवर्तन होने वाला नहीं है। उन्होंने नेताओं, अधिकारियों और आम लोगों को खुद में सुधार करने की नसीहत भी दी।
