फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BJP mla Saurabh Srivastava meet Padma Vibhushan Pandit Chhannu Lal mishra and high level investigation into daughter death case

पद्मविभूषण पं. छन्नूलाल से मिले भाजपा विधायक, बेटी के मौत के मामले की उच्चस्तरीय जांच का दिया भरोसा

Sun, 23 May 2021 12:08 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 23 May 2021 12:08 AM IST
सार

 पद्म विभूषण पंडित छन्नूलाल मिश्रा की बड़ी बेटी की मौत के बाद से जांच का मामला सुर्खियों में है।  पं. छन्नूलाल ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अस्पताल प्रशासन पर कई गंभीर आरोप लगाए। शनिवार को कैंट से भाजपा विधायक पं. छन्नूलाल से मिलने पहुंचे और  बेटी के मौत के मामले की उच्चस्तरीय जांच का  भरोसा दिया।

विज्ञापन
BJP mla Saurabh Srivastava meet Padma Vibhushan Pandit Chhannu Lal mishra and high level investigation into daughter death case
पद्मविभूषण पं. छन्नूलाल के आवास पर दी सांत्वना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने शनिवार को पद्मविभूषण पं. छन्नूलाल से मुलाकात की। भाजपा विधायक ने पं. मिश्र को उनकी बेटी के मौत के मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने का भरोसा भी दिया।

विज्ञापन

शनिवार को कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव पद्मविभूषण पंडित छन्नूलाल मिश्र के आवास पहुंचे और उनका कुशलक्षेम पूछा।

विधायक ने कोरोना महामारी के कारण उनके परिवार में हुई मौतों पर सांत्वना व्यक्त की। साथ ही मेडविन हॉस्पिटल में उनके साथ हुए दुर्व्यवहार एवं घटनाक्रम के बारे में विस्तृत जानकारी ली। पं. मिश्र की छोटी बेटी डॉ. नम्रता मिश्रा ने मेडविन अस्पताल में हुए पूरे घटनाक्रम के बारे में विधायक को विस्तार से बताया। विधायक ने परिवार को आश्वस्त किया कि मामले की उच्च स्तरीय जांच के लिए सरकार को लिखेंगे और जांच में दोषी पाए गए लोग अवश्य दंडित किए जाएंगे।
विज्ञापन


गौरतलब है कि शुक्रवार को  पद्मविभूषण पं. छन्नूलाल ने कहा था कि बेटी की मौत के बाद 20 दिनों से ढंग से नहीं सोया हूं। रात इसी सोच में कट जाती है कि अस्पताल में बेटी के साथ आखिर हुआ क्या? अचानक उसकी जान कैसे चली गई? अस्पताल प्रबंधन के पास न तो मेरे सवाल का जवाब है और न जिला प्रशासन के पास। कहा था कि  हम इस संबंध में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर शिकायत करेंगे। ताकि बेटी की मौत का सच सामने आ सके। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पं. छन्नू लाल का घर खोजने में विधायक को लग गए 23 दिन

भाजपा विधायक सौरभ श्रीवास्तव को अपने क्षेत्र के सम्मानित पद्मविभूषण पं. छन्नू लाल मिश्र का घर खोजने में 23 दिन लग गए। शनिवार को कैंट विधायक ने पं. मिश्र से मुलाकात की और शोक संवेदना जताई।

पं. मिश्र की बेटी डॉ. नम्रता मिश्र ने बताया कि विधायक ने कहा कि 29 अप्रैल को जब उन्हें पं. मिश्र की बड़ी बेटी संगीता मिश्रा के निधन की खबर मिली तो वह गैबी स्थित पुराने आवास पर गए थे, लेकिन वहां ताला लटक था। इसके बाद उन्हें नए आवास को ढूंढने में 23 दिन लग गए। काफी खोजबीन के बाद उन्हें आज पं. मिश्र के नए आवास का पता चला तो वह संवेदना व्यक्त करने पहुंचे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed