फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BJP MLA said india will become hindu nation in coming six years

भारत 2024 तक बनेगा हिन्दू राष्ट्र, देश में हिन्दू संस्कृति को मानने वाले ही रह पाएंगेः भाजपा विधायक

Mon, 15 Jan 2018 01:49 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया Updated Mon, 15 Jan 2018 01:49 PM IST
विज्ञापन
BJP MLA said india will become hindu nation in coming six years
भाजपा ‌व‌िधायक सुरेंद्र ‌स‌िंह
यूपी के बलिया के बैरिया से भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह ने दावा किया कि भारत वर्ष 2024 तक हिन्दू राष्ट्र हो जाएगा। सिर्फ ऐसे मुस्लिम ही यहां रह पाएंगे जो हिंदू संस्कृति को आत्मसात करेंगे। जो हिन्दू संस्कृति को नहीं मानेंगे वे लोग दूसरे देशों में शरण लेने के लिए स्वतंत्र हैं।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अवतार पुरुष बताते हुए कहा कि संघ के साधकों और ईश्वर की सत्ता सत्य है तो 2024 तक भारत योगी और मोदी के नेतृत्व में हिन्दू राष्ट्र बनेगा।
विज्ञापन


संघ इसी पर कार्य कर रहा है और राष्ट्र चिंतन अगर परिवर्तन है तो मान लीजिये की धर्म परिवर्तन भी राष्ट्रीय चिंतन परिवर्तन ही है। शनिवार को बलिया में पत्रकारों से बातचीत के दौरान मुसलमानों की देशभक्ति पर सवालिया निशान लगाते हुए कहा कि बहुत कम मुसलमान ही राष्ट्रभक्त हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

राहुल गांधी को बोला जर्सी बछड़ा

BJP MLA said india will become hindu nation in coming six years
भाजपा व‌िधायक
सुरेद्र ‌‌सिंह ने दावा किया कि वर्ष 2024 में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना के 100 वर्ष पूर्ण होने पर भारत हिंदू राष्ट्र बनेगा। उन्होंने कहा, आरएसएस 2025 में अपनी स्थापना के 100 साल पूरे कर लेगा, 2024 तक भारत एक हिन्दू राष्ट्र बन जाएगा।

उन्होंने कहा कि तब तक भारत ना सिर्फ विश्वगुरु बन जाएगा बल्कि 2024 तक हिन्दू राष्ट्र बन जाएगा। सुरेन्द्र सिंह ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर भी हमला बोलते हुए कहा कि वह भारतीय विचारधारा का प्रतिनिधित्व कभी नहीं कर सकते हैं।

सुरेन्द्र सिंह ने कहा, राहुल गांधी में दो तरह के मूल्य हैं एक इटालियन है, तो दूसरा भारतीय, वह भारत की विचारधारा के प्रतिनिधि नहीं हो सकते हैं। सुरेन्द्र सिंह ने यह भी माना कि राहुल गांधी भारत को मजबूत और ताकतवर बनाने की क्षमता नहीं रखते हैं।

उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को जर्सी बछड़ा करार देते हुए कहा कि उनके अंदर मिक्स कल्चर है, लिहाजा वो भारत के दर्द को कभी समझ ही नहीं सकते।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed