{"_id":"5e6b8e258ebc3ea4bc03a6bf","slug":"bjp-mla-pankaj-singh-said-farmers-problem-solve-by-public-meeting-in-chandauli","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"राजनाथ सिंह के बेटे पंकज सिंह बोले- चौपाल लगाकर किसानों की समस्याएं होंगीं हल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजनाथ सिंह के बेटे पंकज सिंह बोले- चौपाल लगाकर किसानों की समस्याएं होंगीं हल
Fri, 13 Mar 2020 07:14 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Fri, 13 Mar 2020 07:14 PM IST
विज्ञापन
कार्यकर्ताओं से बात करते भाजपा विधायक पंकज सिंह।
- फोटो : Social Media
उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले में भाजपा के प्रदेश महामंत्री व नोएडा विधायक और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के पुत्र पंकज सिंह ने भभौरा स्थित निवास पर शुक्रवार को लोगों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि सावित्रीबाई फुले राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में जल्दी ही बीएससी की कक्षाएं आरंभ होंगी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि किसानों की समस्याओं का समाधान करने के लिए जल्द ही किसान चौपाल का आयोजन किया जाएगा। भाजपा की केंद्र और प्रदेश सरकार किसानों, गरीबों, नौजवानों की स्थिति सुधारने के लिए तमाम योजनाएं चला रही है।
विज्ञापन
2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने में सरकार लगी है। कृषि विकास की योजनाएं भी लागू की जा रही हैं। ब्लॉक प्रमुख शिवेंद्र प्रताप सिंह ने प्रदेश महामंत्री से अतर सुहवानाला बनवाने, बबुरी माइनर, नकोईया माइनर, बबुरी और लेफ्ट कर्मनाशा नहर की पक्की लाइनिंग कराने की मांग की।
विज्ञापन
इस पर प्रदेश महामंत्री ने प्रदेश के कृषि मंत्री से मोबाइल फोन पर बात की और चकिया में किसान चौपाल लगाने के लिए कहा। कृषि मंत्री ने कहा कि जल्द ही क्षेत्र में किसान चौपाल लगाकर किसानों की समस्याओं का समाधान कराया जाएगा।