{"_id":"5b980018867a557f685fa149","slug":"bjp-mla-gave-big-statement-about-sc-st-act","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"यूपीः एससी-एसटी एक्ट को लेकर भाजपा विधायक ने दिया बड़ा बयान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपीः एससी-एसटी एक्ट को लेकर भाजपा विधायक ने दिया बड़ा बयान
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Wed, 12 Sep 2018 10:34 AM IST
विज्ञापन
भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एससी-एसटी कानून को लेकर देश में चल रही चर्चा के बीच यूपी से भाजपा विधायक ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि सवर्णों व पिछड़ों को जन्मजात अपराधी मानकर एससी-एसटी अध्यादेश को लागू किया गया है।आगे की स्लाइड्स में देखें
surendra singh
- फोटो : अमर उजाला
एससी-एसटी कानून को लेकर सबका अपना अपना तर्क है। वहीं अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहने वाले बलिया के बैरिया से भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह ने कहा कि यदि मौका मिला तो एक घंटे के भीतर एससी-एसटी एक्ट खत्म करा दूंगा और सुप्रीम कोर्ट के आदेश को लागू करा दूंगा।
BJP MLA Surendra singh
सुरेंद्र सिंह ने बलिया स्थित अपने आवास पर मंगलवार को कहा कि बलिया से भगवा फिर लहराएगा और मोदी जी की अगुवाई में पुन: सरकार बनेगी। एससी-एसटी का काला कानून कांग्रेस की देन है। यह इमरजेंसी से भी बदतर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
फाइल फोटो
पत्रकारों ने पूछा कि सामान्य वर्ग के गांव के बाहर बोर्ड लगाकर किसी भी पार्टी के लोग को वोट नहीं देने का संदेश दिया गया है, ऐसे में चुनाव के दौरान किस तरह की भूमिका अपनाएंगे। इस पर विधायक ने कहा कि मैंने तो सवर्णों के प्रति अपने कर्तव्य का निर्वहन किया है, मैं जाऊंगा और वोट भी मांगूंगा।
विज्ञापन
सुरेंद्र सिंह सेंगर
- फोटो : self
पार्टी की ओर से जिसे भी सांसद प्रत्याशी बनाया जाएगा, उसे बैरिया विधानसभा से जिताने का भी प्रयास करूंगा। उधर बैरिया में अप लखनऊ-छपरा एक्सप्रेस ट्रेन को रवाना करते हुए भी एससी-एसटी एक्ट को लेकर विरोध जताया। बैरिया शहीद स्मारक पर आमरण अनशन की बात कही।