{"_id":"5b97d806867a557e876d880e","slug":"varanasi-ganga-water-level-regular-increase-people-face-problem","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बनारसः तेजी से बढ़ रही गंगा का पानी बस्तियों में घुसा, घर खाली करने को मजबूर हुए लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बनारसः तेजी से बढ़ रही गंगा का पानी बस्तियों में घुसा, घर खाली करने को मजबूर हुए लोग
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Wed, 12 Sep 2018 10:30 AM IST
विज्ञापन
flood
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बनारस में तेजी से बढ़ रही गंगा का पानी मंगलवार को कई इलाकों में घुस गया है। गंगा का जल सामने घाट के आधा दर्जन कॉलोनियों तक पहुंच चुका हैं। वहीं वरूणा भी उफान पर हैं। इससे कोनिया, विजयीपुरा सहित कई इलाकों में पानी प्रवेश कर चुका था। आगे की स्लाइड्स में देखें...
flood
- फोटो : amar ujala
केन्दीय जल आयोग के आंकड़ों के अनुसार मंगलवार कसे गंगा दो सेमी प्रतिघंटा के हिसाब से बढ़ते हुए शाम सात बजे तक 70 मीटर की उंचाई के लेबल को गंगा पार कर चुकी थीं। इससे करीब एक दर्जन इलाके पूरी तरह से प्रभावित हो गए थे।
flood
- फोटो : amar ujala
यही हाल रहा तो गंगा आज आधी रात को चेतावनी का लेबल पार करते हुए खतरे की ओर बढ़ने लगेंगी। गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ता जा रहा है। गंगा के इस रौद्र रूप ने तटर्तीय इलाकों के लोगों की नींद उड़ा दी है। बढ़ते जलस्तर को देखते हुए लोग पलायन करने लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
flood
- फोटो : amar ujala
गंगा के लगातार बढ़ते जल स्तर के कारण अस्सी घाट से लेकर टिकरी गांव तक रहने वाले लोगों की धड़कने बढ़ने लगी है। सामनेघाट नाले से पानी पटेल नगर, रत्नाकर विहार, मारुति नगर, गायत्री नगर से लेकर छितुपुर भगवानपुर के कुछ इलाकों में पानी बढ़ने लगा है।
विज्ञापन
flood
- फोटो : amar ujala
वहीं नगवां नाले से पानी घुसने नगवा पार्क के सामने बस्ती में जाने वाला मार्ग डूब गया है। गंगा में बढ़ाव को देखते हुए लोग अपने अपने सुरक्षित स्थानों की तलाश में जुट गए है। सामनेघाट और नगवा के लोगों ने बताया कि बीते साल आए बाढ़ से हुई तबाही से भी कोई सबक नहीं लिया गया।