{"_id":"5b55f8ec4f1c1b3e748b69ed","slug":"bjp-mla-atm-hacking-and-online-shopping-by-fraud","type":"story","status":"publish","title_hn":" भाजपा विधायक के खाते में जालसाजों ने लगाई सेंध, कर डाली इतने रुपये की ऑनलाइन खरीदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा विधायक के खाते में जालसाजों ने लगाई सेंध, कर डाली इतने रुपये की ऑनलाइन खरीदारी
क्राइम डेस्क, अमर उजाला,भदोही
Updated Mon, 23 Jul 2018 09:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटीएम बदलने व एकाउंट हैक कर लोगों को लाखों का चुना लगाने की घटनाएं लगातार बढ़ रही है। अगर आपके जेब में आपका एटीएम कार्ड है और आप अपने खाते को सुरक्षित मान रहे हैं तो सावधान हो जाइए। औराई के भाजपा विधायक दीनानाथ भाष्कर का एटीएम उनके पास था मगर फिर उनके खाते से जालसाजों ने 25 हजार रुपये उड़ा दिए।
इस रकम से बंगलूरू में खरीदारी की गई है। मामला संज्ञान में आने पर विधायक ने औराई थाने में खिलाफ तहरीर दी है। अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई। विधायक ने बताया कि 13 जुलाई को उनके सिंडिकेट बैंक के खाते से 25 हजार निकल गए, जबकि मैंने किसी को अपना एटीएम नहीं दिया था।
मेरे खाते से निकले पैसे बंगलूरू में ऑनलाइन खरीदारी हुई है। कहा कि पुलिस की निष्क्रियता से ऐसी घटनाएं बढ़ रहीं हैं। साइबर सेल से लेकर अन्य गठित टीमें जालसाजों पर कार्रवाई नहीं कर पा रहीं हैं। इस मामले में एएसपी डॉ. संजय कुमार ने कहा कि केस दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है।